Entertainment News: कान्स से लौटी सारा अली खान, प्रभास की आदिपुरुष का जय श्री राम गाना हुआ रिलीज
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे समीर वानखेड़े और शाहरुख खान के बारे में दोनों की चैट लीक हुई है. जिसमें हम शाहरुख को अपने बेटे आर्यन के लिए भीख मांगते देख रहे हैं. वह कह रहे हैं कि मेरा बेटा दोषी नहीं है, उसे प्लीज छोड़ दीजिये. कृपया कृपया मैं आपसे एक पिता के रूप में विनती करता हूं.
कान्स में नजर आई कुमार सानू की बेटी
गायक कुमार सानू की बेटी शैनन कान्स के रेड कार्पेट पर राजकुमारी लुक में नजर आई. व्हाइट गाउन में वो बेहद खूबसूरत लगी.
कान्स से लौटी सारा अली खान
प्रभास की आदिपुरुष का जय श्री राम गाना हुआ रिलीज
आदिपुरुष फिल्म के गीत ‘जय श्री राम’ ने न केवल देश बल्कि दुनियाभर में अपना परचम फहराया है! अजय-अतुल द्वारा रचित और मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए इस गाने के वैभवशाली बोल प्रभु श्री राम की शक्ति को एक शानदार श्रद्धांजलि देता है.
उर्फी जावेद का नया स्टाइल
19 फ्लोर का होटल बनाएंगे सलमान खान!
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान मुंबई में 19 मंजिला होटल बनाने की योजना बना रहे हैं. बीएमसी ने समुद्र के किनारे कार्टर रोड प्लॉट पर एक होटल की योजना को मंजूरी दे दी है, जिसका स्वामित्व अभिनेता की मां सलमा खान के पास है.
Singham Again के लिए विक्की कौशल ले रहे तगड़ी रकम!
ट्रेड एनालिस्ट और एक्टर कमाल रशिद खान का लेटेस्ट ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट की मानें तो निर्देशक रोहित शेट्टी ने 60 दिन (नवंबर और दिसंबर) लिए विक्की कौशल सिंघम 3 की शूटिंग करेंगे, जबकि विक्की सिर्फ 20 दिन की शूटिंग करेंगे. आमतौर पर विक्की एक फिल्म के लिए 15 करोड़ चार्ज करते हैं लेकिन सिंघम 3 के लिए उन्हें 5 करोड़ मिलेंगे! जबकि उन्हें हर फिल्म 1 करोड़ से ज्यादा नहीं मिलना चाहिए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए