Entertainment News: कंगना रनौत ने शुरू की ‘चंद्रमुखी 2′ की शूटिंग, एक्ट्रेस ने साझा किया पोस्ट

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News, 6 December Live Updates: फिल्म एक एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय और टी सीरीज द्वारा निर्मित है. आनंद एल ने और एक्टर ने फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. दोनों ने उन न्यू कमर्स के बारे में बताया, जिन्होंने उनकी फिल्म से डेब्यू किया है. वहीं, दीपिका पादुकोण का जलवा अब हॉलीवुड में फैल रहा है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जादू बिखेरने के बाद अब एक्ट्रेस फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल मुकाबले में मौजूद रहेगी. वो फाइनल के दौरान फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी.

विज्ञापन

पति संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हंसिका मोटवानी

टप्पू ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभानेवाले राज आनदकट ने शो को अलविदा कह दिया है.राज ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए कहा कि यह शो से उनके जाने के बारे में सभी अटकलों पर विराम लगाने के लिए है. उन्होंने लिखा, ‘सभी को नमस्कार, यह सभी सवालों और अटकलों पर विराम लगाने का समय है. नीला फिल्म प्रोडक्शंस और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ मेरा जुड़ाव आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है. यह सीखने, दोस्त बनाने और मेरे करियर के कुछ बेहतरीन साल बिताने का एक शानदार सफर रहा है.” राज आनदकट ने टीम और अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया.

कंगना रनौत ने शुरू की ‘चंद्रमुखी 2′ की शूटिंग

अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘चंद्रमुखी 2′ की शूटिंग शुरू कर दी है. यह सुपरस्टार रजनीकांत की 2005 में आई तमिल फिल्म का सीक्वल है. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर मंगलवार शाम फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर साझा की. कंगना ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आज ‘चंद्रमुखी 2′ की शुटिंग शुरू की.” फिल्म में कंगना रनौत एक नर्तकी की भूमिका में नजर आएंगी.

Entertainment News: कंगना रनौत ने शुरू की ‘चंद्रमुखी 2' की शूटिंग, एक्ट्रेस ने साझा किया पोस्ट

कंतारा का हिंदी वर्जन इस दिन होगा रिलीज

ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म कंतारा जल्द ही हिंदी में ओटीटी पर रिलीज होगी. कंतारा का हिंदी वर्जन 9 दिसंबर से नेटफ्लिक्स इंडिया पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा. कंतारा हिंदी प्लेटफॉर्म सब्सक्राइबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होगी. फिल्म के हिंदी डब संस्करण को भी ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया है, इसने 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फैंस बेताबी से इसके हिंदी वर्जन का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने फैंस को गुडन्यूज दे दी है.

सारा अली खान का जिम वीडियो

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्हें जिम के अंदर ढेर सारा पसीना बहाते देखा जा सकता है. वीडियो में अदाकारा ने ब्लैक कलर की शॉर्ट्स और टी शर्ट पहना है. क्लिप में उन्हें कभी ट्रेडमिल पर भागते तो कभी हाथों में डम्बेल लेकर एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है. वो हार्ड बॉल के साथ भी वेट ट्रेनिंग कर रही है. एक्ट्रेस बिना रूके भाग रही है और पसीना बहा रही है. फिट फिगर के लिए सारा कड़ा वर्कआउट रूटीन मेंटेन करती हैं. उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन अक्सर सुर्खियां बटोर चुका है. उनके वर्कआउट आउटफिट्स फैंस के बीच हमेशा हिट रहते हैं.

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola