Live Updates

Entertainment News: शीजान खान को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले गई पुलिस, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा मौत मामले में अबतक कई राज खुल चुके है. इस मामले में पुलिस शीजान खान से लगातार पूछताछ कर रही है. एक्टर की पुलिस कस्टडी 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. वहीं, बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, विकास मानकतला और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. शालीन गुस्से में कुर्सी को पटकने लगते है, टीना, साजिद उसे समझाते है लेकिन उसका गुस्सा शांत नहीं होता.

विज्ञापन

करीना कपूर का ऑल इन ब्लैक लुक

शीजान खान का मेडिकल टेस्ट

तुनिशा सुसाइड केस में पुलिस लगातार शीजान मोहम्मद खान से पूछठताछ कर रही है. अब उसे पुलिस स्टेशन से मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया. महाराष्ट्र की वालिव पुलिस ने तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा, उनके चाचा पवन शर्मा और उनके ड्राइवर को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है. वालिव पुलिस ने कहा कि शीजान खान जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रहा था. पुलिस ने कहा कि उन्होंने दो आईफोन सहित तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं. पुलिस ने कहा कि शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के मैसेज भी मिले हैं. दावा किया कि तुनिशा की मौत के दिन शीजान ने अपनी ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंड’ के साथ दो घंटे तक बात की. तुनिशा की मां ने पहले शीजान पर कई लड़कियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था. महाराष्ट्र की एक अदालत ने शीजान खान की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है.

पठान फिल्म पर सेंसर बोर्ड

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. जहां फिल्म का टीजर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था, वहीं बेशरम गाना लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया. सॉन्ग में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार और भगवा बिकिनी पर काफी विवाद हुआ. लोगों ने फिल्म को बैन तक करने की मांग की. अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification) ने भी एक्शन लेते हुए ‘पठान’ के निर्माताओं को फिल्म में गाने समेत कुछ बदलाव करने की सलाह दी है. प्रसून जोशी ने रिवाइज्ड कॉपी देने की बात कही है.

जहां तुनिशा ने किया सुसाइड, वहां पुलिस को मिली नोट

पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र में उस टीवी शो के सेट से एक नोट बरामद किया गया है, जहां अभिनेत्री ने फांसी लगातर आत्महत्या की थी. नोट में लिखा था,”वह मुझे सह-अभिनेता वूहू के रूप में पाकर धन्य हैं.” उस कागज के टुकड़े पर तुनिशा और उनके पूर्व प्रेमी शीजान मोहम्मद खान के नाम भी लिखे हुए थे.

आलिया भट्ट ने बहन के साथ क्वॉलिटी टाइम किया स्पेंट

वेकेशन में निकले अली गोनी और जैस्मीन भसीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola