Entertainment News: 30 दिसंबर तक बढ़ाई गई शीजान खान की कस्टडी, अर्चना-शालीन में हुई लड़ाई
बिग बॉस के गलियारों में हर दिन कई तरह की घटनायें होती है. बिग बॉस के घर में लाइव ऑडियंस ने घर के नये कैप्टन के रुप में शिव ठाकरे को चुना. इधर शालीन एक बार फिर आग बबूला हो गया है. वो बिग बॉस को लगातार कई धमकियां दे रहा है और घर का दरवाजा खोलने की बात कर रहा है. वहीं तुनिशा सुसाइड केस में आज एक बार फिर शीजान खान से पूछताछ होगी. दोनों का एक अनसीन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शीजान तुनिशा को गोद में उठाकर ले जा रहा है.
प्रियंका और अर्चना के बीच खाने को लेकर हुई बहस
पीएम मोदी से की ये अपील
कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा, “मैं माननीय प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करती हूं …कि जैसे कृष्ण द्रौपदी के लिए उठे थे जैसे राम ने सीता के लिए एक स्टैंड लिया था, हम आपसे सहमति के बिना बहुविवाह के खिलाफ मजबूत कानून बनाने की उम्मीद करते हैं, महिलाओं के खिलाफ एसिड हमले, निश्चित रूप से उन्हें कई टुकड़ों में काट देना चाहिए. बिना मुकदमे के तत्काल मौत की सजा होनी चाहिए.”
कंगना रनौत ने तुनिशा शर्मा मामले में दी प्रतिक्रिया
एक लंबे नोट में कंगना रनौत ने ‘तुनिशा शर्मा’ हैशटैग का इस्तेमाल किया और लिखा, “एक महिला हर चीज का सामना कर सकती है, प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक कि किसी प्रियजन की कमी, लेकिन वह इस तथ्य से कभी नहीं निपट सकती कि उसकी प्रेम कहानी कभी नहीं थी. दूसरे व्यक्ति के लिए उसका प्यार शोषण के लिए सिर्फ एक आसान लक्ष्य था, उसकी वास्तविकता दूसरे व्यक्ति की तरह नहीं थी जो केवल उसका शारीरिक और भावनात्मक रूप से उपयोग और दुरुपयोग करने के लिए थी.”

30 दिसंबर तक बढ़ाई गई शीजान खान की कस्टडी
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार को-स्टार शीजान खान की पुलिस हिरासत आज समाप्त हो रही थी. आज पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग की. अब अदालत ने शीजान की कस्टडी को 30 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. इसके साथ ही उन्हें दो दिन और रिमांड पर रहना होगा.
शीजान-तुनिशा के व्हाट्सएप चैट
तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस शीजान खान को पूछताछ के दायरे में लेते हुए लगातार जांच कर रही है. वरिष्ठ अधिकारियों ने खुलासा किया है कि वे शीजान की हिरासत बढ़ाने के लिए कहेंगे, क्योंकि जांच अभी जारी है. अधिकारी ने कहा, ‘जांच अभी शुरुआती चरण में है.’ बताया जा रहा है कि तुनिशा के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. अभी तक 18 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. न्यूज 18 की मानें तो पुलिस सूत्र के मुताबिक, शीजान खान ने चैट में अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के कुछ मैसेज डिलीट किए हैं. बताया जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड मुंबई की ही रहने वाली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए