Entertainment News: रणवीर सिंह से नाराज हुए कपिल शर्मा, यहां पढ़ें मनोरंजन जगत में आज क्या कुछ हुआ…

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News: विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म के प्रमोशन में कियारा औऱ विक्की लगे हुए है. इस दौरान दोनों सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए. सलमान दोनों के साथ काफी मस्ती करते दिखे. वहीं, बी-टाउन में पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटते. हाल ही में रणवीर अपनी पत्नी को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करते दिखे. उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरती दिख रही है.

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण को लेकर कपिल शर्मा ने रणवीर से की खास रिक्वेस्ट

द कपिल शर्मा शो का आने वाला एपिसोड बेहद मनोरंजक होने वाला है. शो में इस बार रोहित शेट्टी के साथ टीम सर्कस आने वाली है. जहां कपिल शर्मा, रणवीर सिंह से गुस्सा हो जाते हैं और कहते है कि अपने मूवी में दीपिका को ले सकते हैं और यहां लाना में दिक्कत हो रही है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि, कपिल ने अपने मेहमानों का परिचय दिया और खुलासा किया कि रोहित शेट्टी की कास्ट इतनी बड़ी है कि पूरा सेट उनसे भरा हुआ है और कुछ अभी भी फिल्म सिटी में घूम रहे हैं. जब कपिल ने मजाक में कहा कि क्या रोहित ने इसके लिए बैंक लूटा तो पूजा हेगड़े ने कहा, ‘रोहित सर अपने आप में एक बैंक हैं’.

हंसिका मोटवानी की वेडिंग फोटोज

बेशरम रंग पर बबीता जी का डांस

मुनमुन दत्ता एक ऐसा नाम है, जिसे मनोरंजन इंडस्ट्री में किसी परिचय की जरूरत नहीं है. अभिनेत्री तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल मिभाती है. एक्ट्रेस पिछले 14 सालों से शो का हिस्सा हैं और उनकी एक्टिंग को उनके फैंस काफी सराहते हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह एक फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं. मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्हें पठान फिल्म के बेशरम गाना पर धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है. उनकी अदाएं काफी कातिलाना लग रही है.

वेद का टीजर

रितेश देशमुख के जन्मदिन पर, अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वेद फिल्म का टीजर रिलीज किया. टीजर में दोनों एक्टर को एक दूसरे संग डांस करते देखा गया. यह फिल्म रितेश देशमुख के निर्देशन में मराठी फिल्मों में पहली फिल्म है और इसमें जेनेलिया डिसूजा भी हैं.

पूजा हेगड़े- जैकलीन के साथ घरवालों ने किया डांस

सर्कस की टीम ने बिग बॉस में जमकर की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola