Entertainment News LIVE: जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ आरोपों पर बहस पूरी, कोर्ट ने 20 दिसंबर तक टाली सुनवाई
Entertainment News Live: इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड (ITA) के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए, जिसमें वरुण धवन, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, नीना गुप्ता का नाम शामिल है. इसके अलावा टीवी दिशा परमार, निया शर्मा, मोनालिसा, जावेद जाफरी और अन्य स्टार्स ने शो की शोभा बढ़ाई. वहीं, दीपिका पादुकोण ने अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की है. इसमें वो अलग-अलग लुक में दिख रही है. ये तसवीरें एआई-जेनरेटेट है. बता दें कि आज ही शाहरुख खान और दीपिका स्टारर पठान का पहला गाना बेशर्म रंग आज रिलीज होने वाला है.
नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
अभिनेत्री नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. नोरा ने आरोप लगाया कि जैकलीन फर्नांडीज ने “दुर्भावनापूर्ण कारणों से उनके खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाए”. नोरा फतेही ने अपनी दलील में कहा, “जैकलीन ने अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें आपराधिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की, क्योंकि वे दोनों एक ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और समान पृष्ठभूमि वाले हैं.”
गुनीत मोंगा ने सनी कपूर संग रचाई शादी
फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और दिल्ली के उद्यमी सनी कपूर सोमवार को मुंबई के 4 बंगलों गुरुद्वारे में एक पारंपरिक सिख समारोह में शादी के बंधन में बंध गए. सनी और गुनीत दोनों ही वेडिंग आउटफिट्स में बेहद शानदार लग रहे हैं.
एकता आर कपूर ने फ्रेडी की सफलता के बाद दी शानदार सक्सेस पार्टी
हाल ही में एकता आर कपूर ने फ्रेडी की शानदार सफलता के लिए मुंबई में एक पार्टी होस्ट की. एकता आर कपूर द्वारा अपने बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत निर्मित इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे है. जबकि फ्रेडी एकता की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है, फिल्म हर तरफ से दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है. कंटेंट क्वीन के नाम से मश्हूर एकता ने हमेशा ही लोगों के साथ मिलकर जश्न मनाने में यकीन किया हैं. ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक सक्सेस पार्टी की मेजबानी की जिसमें फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त पर फैमिली मेंबर्स भी शामिल हुए. कास्ट के साथ-साथ परिवार और करीबी दोस्तों से सजी फ्रेडी की सक्सेस बैश में कार्तिक आर्यन, अलाया एफ, मौनी रॉय, रमेश तौरानी, मधु मंटेना, शशांक घोष, राजेश कृष्णन, आशुतोष गोवारिकर, नीलम कोठारी, समीर सोनी, अयंका बोस, मुकेश भट्ट, विशेष भट्ट, मुकेश छाबड़ा, मुराद खेतानी, रिधि डोगरा, अनीता हसनंदानी, रिधिमा पंडित, मुश्ताक शेख और बालाजी मोशन पिक्चर्स की सीओओ भाविनी सेठ सब मौजूद थे.
राम चरण जल्द बनने वाले हैं पापा
आरआरआर स्टार राम चरण और पत्नी उपासना कोनिडेला एक साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. राम चरण के सुपरस्टार पिता चिरंजीवी ने सोमवार को ट्विटर पर खुशखबरी साझा की. भगवान हनुमान की एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने ट्वीट किया, “श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. प्यार और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिदेली, शोभना और अनिल कामिनेनी (एसआईसी).
प्रीति जिंटा ने शेयर किया दोस्तों संग वीडियो
पठान फिल्म का पहना गाना रिलीज
साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हो गया है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. वीडियो में दीपिका पादुकोण और शाहरुख की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. वहीं दीपिका के हॉट लुक्स की बात करें तो एक्ट्रेस अलग-अलग रंग की स्विमसूट में कहर ढा रही है. उनका ये अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. शाहरुख खान की फिल्म का ये गाना स्पेन के खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है. यशराज बैनर्स में बनी ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म को हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है. इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में है. पठान में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए