Dipika Kakar की ननद सबा इब्राहिम ने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 को मारी लात! यूट्यूबर ने किया खुलासा

बिग बॉस 17 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. कंटस्टेंट को लेकर हर दिन अपडेट आ रहा है. खबर है कि शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम भी सलमान खान के शो में आ सकती है. हालांकि इसपर सबा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बता दिया है कि वो इसमें भाग लेंगी या नहीं.

शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. सबा के व्लॉग्स भी इंटरनेट पर काफी पॉपुलर होते है.

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि बिग बॉस 17 में सबा इब्राहिम इसमें भाग लेगीं. हाल ही में अपने एक व्लॉग के दौरान प्रश्नोत्तर सेशन में, सबा ने स्पष्ट किया कि वह बिग बॉस 17 का हिस्सा नहीं होंगी.

अफवाहों को खारिज करते हुए कि सबा ने कहा कि वो बिग बॉस के अनुभव के लिए उपयुक्त नहीं हैं. सबा ने अपने घरवालों से पूछा कि क्या वे उसे बिग बॉस में देखना चाहेंगे.

सबा की मां और उनके पति सनी उनके जाने के पक्ष में नहीं है, जबकि उसके परिवार के अन्य लोग, रिज़ा, रेहान और वह, उसकी भागीदारी के पक्ष में हैं.

गौरतलब है कि सबा इब्राहिम की भाभी और अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 की विनर रह चुकी है. दीपिका एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस है.

सबा इब्राहिम एक मशहूर व्लॉगर हैं, जिनके यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. वो अक्सर अपने परिवार और पति सनी के साथ वीडियोज पोस्ट करती रहती है.

सबा इब्राहिम ने 6 नवंबर, 2022 को अपने बॉयफ्रेंड खालिद रियाज उर्फ सनी से शादी किया था. शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे.

सलमान खान का शो बिग बॉस 17, 15 अक्टूबर से कलर्स पर शुरू होगा. खबरों के मुताबिक, इस साल सिंगल्स बनाम कपल्स थीम होगी.

कथित तौर पर जोड़ों में से अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, कंवर ढिल्लों-एलिस कौशिक ने संपर्क किया है. अंकिता और विक्की का नाम तय माना जा रहा है.

सिंगल्स में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, मोनिका भदोरिया, मनीषा रानी, अरिजीत तनेजा, संदीप सिकंद, विवियन डीसेना से संपर्क किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










