Bollywood News Updates: KRK को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, सुहाना खान का नया लुक वायरल
Bollywood News LIVE Updates: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान द आर्चीज से डेब्यू कर रही है. बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा इस फिल्म से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे. मूवी का अनसीन पोस्टर सामने आया है. वहीं, अनुष्का शर्मा की कमबैक फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस का नया बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भावनिंदर सिंह दत्त को किया गया गिरफ्तार
विल्लुपुरम क्राइम ब्रांच पुलिस ने अभिनेत्री अमला पॉल की शिकायत पर विल्लुपुरम से एक भावनिंदर सिंह दत्त को गिरफ्तार किया है. एक्ट्रेस अमला पॉल और उनके बॉयफ्रेंड के बीच किसी समय अनबन हो गई थी. इस स्थिति में भवनिंदर सिंह दत्त और उनके रिश्तेदारों ने अभिनेत्री अमला पॉल को यह कहकर धमकी दी थी कि वे जब वे एक साथ थे, तब ली गई तस्वीरों को वेबसाइट पर पोस्ट कर देंगे.
करीना ने शेयर की तैमूर की लेटेस्ट तस्वीर
करीना कपूर ने अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मूली के खेत में नजर आ रहे हैं. उनकी मासूमियत फैंस को इंप्रेस कर रही ���ैं.
Dahan का ट्रेलर
सोनाली फोगाट मामले में नया अपडेट
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, गोवा सरकार ने सोनाली फोगाट मामले की जांच रिपोर्ट हरियाणा सरकार को सौंपी.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नया अपडेट
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के सहयोगी सचिन थापन बिश्नोई को अजरबैजान से गिरफ्तार किया है. जानाकारी के अनुसार आरोपी तिलक राज तोतेजा के फर्जी नाम से भारत से बाहर चला गया था. उनका पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार के एक पते से बनाया गया था. रिपोर्टों के अनुसार, वह सत्यापन प्रक्रियाओं के लिए दिल्ली में पासपोर्ट कार्यालय भी गया था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए