Bigg Boss 17: आ गई Bigg Boss 17 की प्रीमियर डेट, जानें कब टेलीकास्ट होगा सलमान खान का शो? आया नया प्रोमो

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 17: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. जल्द अपने 17वें सीजन के साथ स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार है. बिग बॉस 17 के प्रीमियर की तारीख का खुलासा हो गया है.

विज्ञापन
undefined

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है. सलमान खान के शो का प्रीमियर डेट सामने आ गया है, जिसे हम आपको बताते है.

undefined

प्रोमो में सलमान खान तीन अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देते हैं – एक शायर, जासूस और कमांडो के रूप में. एक्टर कहते हैं, “दिल दिमाग और दम का होगा ये गेम. पर ये गेम नहीं होगा सब एक जैसा, सेम टू सेम.”

https://www.instagram.com/reel/CxicS4ytEvI/?utm_source=ig_web_copy_link
undefined

प्रोमो से साफ है कि बिग बॉस 17 इस बार काफी मुश्किल और कठिन होने वाला है. शो 15 अक्टूबर, रविवार को रात 9 बजे प्रीमियर के लिए तैयार है.

undefined

हमेशा की तरह बिग बॉस 17 सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे और वीकेंड पर रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा. कहा जा रहा है कि इस बार भी भव्य प्रीमियर कार्यक्रम के साथ लॉन्च किया जाएगा.

undefined

कहा जा रहा है कि प्रीमियर के दौरान ही बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस कराया जाएगा. शो में शीजान खान, शिव शक्ति अभिनेता अर्जुन बिजलानी, संगीता घोष, अंकिता लोखंडे और अन्य लोग शो में भाग ले सकते हैं.

undefined

वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 फेम बेबिका धुर्वे, इंदिरा कृष्णा, फलक नाज़ और अभिषेक कुमार का नाम भी बिग बॉस 17 के लिए सामने आया है. हालांकि अभी तक ऑफिशियल कुछ कहा नहीं गया है.

undefined

बिग बॉस 17 में अर्जुन बिजलानी की संभावित भागीदारी के बारे में अटकलें घूम रही हैं. हालांकि, अर्जुन ने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है.

undefined

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 17 में सिंगल बनाम कपल थीम होगी. शो में सिंगल्स के साथ कई कपल सेलिब्रिटी भी हिस्सा लेंगे. अगर खबरें सच हैं तो सभी नाटक देखना दिलचस्प होगा.

undefined

पिछले साल बिग बॉस 17 के विनर एमसी स्टैन बने थे. एमसी स्टैन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है.

undefined

सलमान खान को शा बिग बॉस ओटीटी 2 इस बार काफी पॉपुलर हुआ था. शो में एल्विश यादव विनर बने थे.

Also Read: Bigg Boss 17: गुम है किसी के प्यार में फेम ये 2 एक्टर्स शो में लेंगे हिस्सा! शो के लिए इन नामों पर लगी मुहर!
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola