Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की ‘नायरा’ किसके प्यार में हैं? शिवांगी जोशी बोलीं- मैं उसकी प्रिंसेस हूं…

Updated:
विज्ञापन

शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस है. एक्ट्रेस ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का रोल निभाया था. इस किरदार की वजह से उनकी लोकप्रियता हर घर में हो गई थी. इन दिनों वो सीरियल बरसातें में दिख रही. एक्ट्रेस ने लव लाइफ को लेकर बात की.

विज्ञापन
undefined

शिवांगी जोशी टीवी का एक जाना-पहचाना नाम है. शिवांगी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाती थी. इस रोल ने उन्हें फैंस के बीच काफी प्यार दिया है.

विज्ञापन
undefined

शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को फैंस के साथ काफी कम शेयर करती है. हालांकि फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू के चैट शो में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की.

undefined

फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू ने शिवांगी से पूछा कि क्या वह रिलेशनशिप में हैं. हालांकि पहले तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे इस सवाल का जवाब क्यों देना चाहिए?’

undefined

फैसल ने शिवांगी से उनके शादी के प्लान्स को लेकर पूछा. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, वह अगले 3-4 साल में शादी करेंगी. उन्होंने कहा, ”बेशक, मैं तब तक शादी कर लूंगी.”

undefined

फैसू के साथ एक मजेदार गेम राउंड खेलते समय शिवांगी को बताया कि, मुझे भारतीय टेलीविजन की राजकुमारी के बारे में तो नहीं पता लेकिन मैं किसी के लिए राजकुमारी जरूर हूं.’

undefined

फैसल ने फिर शिवांगी से उनके क्रश का नाम पूछा. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मां उन्हें राजकुमारी और गुड़िया कहती हैं. यह भी कहा कि कोई है जो उन्हें राजकुमारी भी कह सकता है.

undefined

शिवांगी ने बरसातें-मौसम प्यार का में आराधना की भूमिका निभाई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने बरसातें के लिए हर एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज कर रही है.

undefined

शिवांगी बालिका वधू, खतरों के खिलाड़ी 12 और बेकाबू जैसे शोज में काम कर चुकी है. इन सीरियल में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली.

undefined

डेली सोप में अभिनय के अलावा, शिवांगी कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दी हैं. वह एक प्रशिक्षित कथक नर्तकी हैं और उन्होंने स्कूल में रहते हुए कई नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया है.

undefined

बरसातें-मौसम प्यार का में शिवांगी, कुणाल टंडन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है. दोनों की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola