Naagin 7: सलमान खान की ये एक्ट्रेस बनेंगी नागिन!एकता कपूर के शो का मिला ऑफर, जानिए कौन है वो बॉलीवुड अभिनेत्री
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jul 2023 9:04 AM
Avinash Mishra in naagin 7
आयशा सिंह, प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान और निमृत कौर अहलूवालिया के नागिन बनने की कई खबरें सामने आ चुकी है. हालांकि किसी भी नाम को लेकर मेकर्स ने कुछ कन्फर्म नहीं कहा है. अब एक और नाम सामने आया है.
Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो ‘नागिन’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. नागिन 7 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और इसे लेकर अलग-अलग एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ रहा है. अगली नागिन कौन बनेगी, इसपर सस्पेंस बरकरार है. आयशा सिंह, प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान और निमृत कौर अहलूवालिया के नागिन बनने की कई खबरें सामने आ चुकी है. हालांकि किसी भी नाम को लेकर मेकर्स ने कुछ कन्फर्म नहीं कहा है. अब खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि अगली नागिन डेजी शाह हो सकती हैं.
डेजी शाह बनेंगी नागिन?
सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही है. रोहित शेट्टी के शो में फैंस उन्हें खतरनाक स्टंट करते देख पाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो डेजी ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है. ईटाइम्स से जुड़े सूत्र ने बताया, ‘हां, हम डेजी के साथ बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि डील जल्द ही फाइनल हो जाएगी. निर्माता और अभिनेत्री दोनों इस परियोजना पर सहयोग करने के इच्छुक हैं. सूत्र ने आगे बताया कि बाकी कास्टिंग भी चल रही है. हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है.
https://www.instagram.com/p/CuB717LKIzj/
इन फिल्मों में काम कर चुकी है डेजी शाह
डेजी शाह हेट स्टोरी 3, जय हो और रेस 3 सहित कई फिल्मों में काम किया है. जय हो फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे और इस फिल्म से ही उन्हें लोकप्रियता मिली. न्यूज 18 से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा था, “हम दो ओटीटी परियोजनाओं के बारे में बातचीत कर रहे हैं. मैं खतरों के खिलाड़ी 13 क्यों करना चाहती थी इसका कारण यह है कि मेरा ओटीटी प्रोजेक्ट भी एक्शन की तर्ज पर है. इससे मुझे वहां मदद मिलेगी.” बता दें कि सो आज से टीवी पर प्रीमीयर होगा.
https://www.instagram.com/p/Ct8ZBR2qcU8/
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के ईशान की तरह शक्ति अरोड़ा भी गुजरे हैं दिल टूटने के दर्द से, एक्टर का छलका दर्द
आयशा सिंह नहीं बनेगी नागिन
वहीं, गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस आयशा सिंह के नागिन बनने को लेकर अटकलें काफी तेज थी. आयशा ने हालांकि ऐसी खबरों को फेक बताया था. उन्होंने कहा था, अभी ऐसा कुछ भी मैंने डिसाइड नहीं किया है. कुछ ऐसा नहीं है. अभी जो भी आ रहा है ऑफर हम लोग वो देख रहे है. फिर भी जो भी बेस्ड होगा मुझे लगेगा मुझे करना चाहिए, या जो भी दिलतस्प लगेगा वो मैं करूंगी. आयशा ने गुम है किसी के प्यार में को छोड़ चुकी है.
प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के लिए बुरी न्यूज
वहीं, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी, एकता कपूर की अगली नागिन बनेंगी. प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. पिछले सीजन वो सलमान खान के शो बिग बॉस 16 की विनर रही थी. इसके अलावा उन्हें शो उड़ारियां से काफी पॉपुलैरिटी मिली. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका का असली नाम परी चौधरी है. एक्ट्रेस ने न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर नाम बदल कर परी से प्रियंका कर लिया था.
https://www.instagram.com/p/CtgR7EpKlRT/?hl=en
सुम्बुल तौकीर खान नहीं होगी नागिन
सुम्बुल तौकीर खान का नाम भी नागिन के लिए चल रहा था. इमली शो से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली. शो में उन्होंने लीड़ रोल निभाया था और उनकी जोड़ी फहमान खान के साथ बनी थी. 19 साल की उम्र में वह बिग बॉस की सबसे कम उम्र की प्रतियोगियों में से एक थी. अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और बहुत कम उम्र में ही उन्होंने लोकप्रियता हासिल कर ली थी. वह एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन गई हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.
अबतक ये एक्ट्रेसेस बन चुकी है नागिन
एकता कपूर के शो नागिन में कई पॉपुलर चेहरे दिख चुके है. अबतक मौनी रॉय, तेजस्वी प्रकाश, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, अनीता हसनंदानी, महक चहल, उर्वशी ढोलकिया नागिन बन चुकी है. अब देखना है कि अगली नागिन कौन बनेगी. “नागिन” का पहला सीजन 2015 में शुरू हुआ था और उसके बाद से इसके कई सीजन प्रसारित किए गए हैं. यह शो अपनी अद्वितीय कहानी, देखने लायक विज़ुअल इफ़ेक्ट्स और विशेष प्रभावशाली कास्ट के लिए मशहूर हुआ है. “नागिन” ने भारतीय टेलीविजन पर बड़ी सफलता प्राप्त की है. यह शो भारतीय परिवारों के बीच बहुत प्रसिद्ध हुआ है और अब तक कई सीजनों तक चला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










