ePaper

Bigg Boss 14 : विकास गुप्ता की वजह से एजाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड कराने वाली थी दहेज का मुकदमा! एक्टर ने इशारों में किया खुलासा

Updated at : 08 Dec 2020 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 : विकास गुप्ता की वजह से एजाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड कराने वाली थी दहेज का मुकदमा! एक्टर ने इशारों में किया खुलासा

Bigg Boss 14 : बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के प्रतियोगी अभिनेता एज़ाज़ खान (Eijaz Khan) की निजी जिंदगी एक बार फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार सवालों के घेरे में लेखक और निर्माता विकास गुप्ता (Vikas Gupta) आ गए हैं. हाल के एपिसोड में अभिनव शुक्ला के साथ एज़ाज़ अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात करते नज़र आए, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

एज़ाज़ खान ने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उनके खिलाफ दहेज का केस कर देगी. अगर वो केस कर देती तो मेरे पिता भी जेल जाते थे. जो मैं कभी भी नहीं देख सकता था. उसकी इस धमकी ने मुझे अंदर से तोड़ दिया था. मेरे कई दोस्तों ने मुझे कहा कि मैं उल्टा उसपर केस कर दूं लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वो किसी की बेटी थी.

एक्टर ने आगे बताया कि, मुझे बहुत समय बाद उस लड़की ने बताया कि उसे किसी ने ऐसा करने के लिए प्रभावित किया था. इस बात को कहने के बाद एज़ाज़ किसी का नाम नहीं लेते हैं, हां अपनी उंगलियों से वी बनाते हैं. वी अक्षर देखकर अभिनव शुक्ला शॉकिंग एक्सप्रेशन देते हैं.

Also Read: VIDEO : दिव्या भटनागर के निधन के बाद उसके पति के बारे में देवोलिना भट्टाचार्जी ने किया शॉकिंग खुलासा, बोलीं- अब तू जेल में ही सड़ेगा

गौरतलब है कि विकास गुप्ता बतौर चैलेंजर बिग बॉस 14 में नज़र आ रहे हैं. उनके साथ कश्मीरा शाह, अर्शी खान, मनु पंजाबी, राहुल महाजन भी बिग बॉस में एंट्री कर चुके हैं. जल्द ही राखी सांवत भी शो से जुड़ने वाली हैं. वह अपनी वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थी जिस वजह से वह देर से वह बिग बॉस के घर में जा रही हैं. फिलहाल वह क्वारन्टीन हैं.

बता दें कि विकास गुप्ता बिग बॉस के इस सीजन के शुरुआत में ही गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ तूफानी सीनियर्स के तौर पर इंट्री लेने वाले थे, लेकिन शो के प्रोमो शूट के एक दिन पहले विकास गुप्ता के बजाय शो में हिना खान की इंट्री हो गयी. विकास गुप्ता की मानें तो उन्हें यह बहुत बुरा लगा क्योंकि पिछले तीन साल से वह लगातार बिग बॉस शो के लिए मौजूद रहे जब भी शो के मेकर्स को उनकी जरूरत लगी थी. विकास आगे बताते हैं कि वे इस वाकये के बावजूद बिग बॉस 14 का हिस्सा बनें क्योंकि उन्हें पैसों की बहुत जरूरत है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
कोरी

लेखक के बारे में

By कोरी

कोरी is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola