Diwali Releases: इस दिवाली एंटरटेनमेंट का फूटेगा बॉम्ब, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू फिल्में

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Oct 2024 2:27 PM

विज्ञापन

Diwali Releases: इस बार की दिवाली सिनेमा प्रमियों के लिए काफी स्पेशल होने वाली है, क्योंकि कई धमाकेदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें भूल-भूलैया 3, सिंघम अगेन और ब्लडी बेगर शामिल है.

विज्ञापन

Diwali Releases: दिवाली का त्योहार हर किसी का फेवरेट होता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और पटाखे जलाए जाते हैं. अगर आप इस बार के फेस्टिवल को कुछ अलग ढंग से सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो नई रिलीज फिल्में परफेक्ट टाइमपास है. जी हां इस दिवाली सिनेमाघरों में कई धांसू फिल्में रिलीज होने जा रही है, जिसे आप अपने दोस्तो, फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में -भूलैया 3, सिंघम अगेन और ब्लडी बेगर शामिल है.

अमरन

राजकुमार पेरियासामी की ओर से निर्देशित फिल्म मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित है. एक प्रेरणादायक कहानी के साथ, यह फिल्म मेजर मुकुंद की साहसी यात्रा पर भी प्रकाश डालती है, जिसमें उनके समर्पण, वीरता और बलिदान को दर्शाया गया है. अमरन में शिवकार्तिकेयन, साई पल्लवी, राहुल बोस, भुवन अरोड़ा और श्रीकुमार जैसे कलाकार हैं. 31 अक्टूबर को ये सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ब्रदर

एम. राजेश की ओर से निर्देशित फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है. स्टोरीलाइन एक युवक पर आधारित है, जो अपनी बहन और उसके ससुराल वालों के साथ रहने के लिए अपनी लाइफ को एडजस्ट करने की कोशिश करता है. मूवी 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ब्लडी बेगर

शिवबलन मुथुकुमार की ओर से निर्देशित ब्लडी बेगर 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म एक आलसी भिखारी की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें कविन, रेडिन किंग्सले, पृथ्वी राज और सुनील सुखदा जैसे कलाकार हैं.

भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल-भूलैया 3 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में कार्तिक एक बार फिर रूह बाबा के किरदार में नजर आएंगे. वहीं विद्या बालन मंजूलिका के रोल में चमक रही है. मूवी हंसी के साथ दर्शकों को भूतों की कहानी को दिखाती है.

सिंघम अगेन

अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म सिंघम अगेन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी दिवाली के मौके पर थियेटर्स में दस्तक देगी. रोहित शेट्टी की एक्शन से भरपूर फिल्म में अजय बाजीराव सिंघम के रूप में लौट आए हैं. मूवी में एक्शन सीन्स के साथ भरपूर इमोशन देखने को मिलेगा.

बघीरा

होम्बले फिल्म्स की ओर से निर्मित, बघीरा में श्रीइमुरली को एक हाई-स्टेक एक्शन ड्रामा में दिखाया गया है. प्रशांत नील की ओर से निर्देशित, यह फिल्म संघर्षों से जूझ रहे एक दृढ़ निश्चयी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होगी.

Also Read- Vettaiyan OTT Release: रजनीकांत-अमिताभ की ‘वेट्टैयन’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एंजॉय

Also Read- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार लगेगा खूब डर, रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज, एक तो डेढ़ साल बाद ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola