ePaper

Kasautii Zindagii Kay 2 : क्या 'प्रेरणा' को रिप्लेस करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी? जानें, एक्ट्रेस ने क्या कहा

Updated at : 17 Aug 2020 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 : क्या 'प्रेरणा' को रिप्लेस करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी? जानें, एक्ट्रेस ने क्या कहा

Divyanka Tripathi replacing Erica Fernandes aka prerna in Kasautii Zindagii Kay 2 : हाल ही में खबर आई थी की 'कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2)' के अनुराग बसु का किरदार निभा रहे पार्थ समथान (Parth Samthaan) शो छोड़ रहे है. हालांकि इस पर अभी तक एक्टर का कोई जवाब नहीं आया है. जिसके बाद ये खबर आने लगी की लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) शो को छोड़ने का मन बना चुकी हैं. अब ताजा अपडेट के अनुसार, एरिका की जगह दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) प्रेरणा के रोल में नजर आएंगी. इस पर दिव्यांका का जवाब आया है.

विज्ञापन

Divyanka Tripathi replacing Erica Fernandes aka prerna in Kasautii Zindagii Kay 2 : हाल ही में खबर आई थी की ‘कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2)’ के अनुराग बसु का किरदार निभा रहे पार्थ समथान (Parth Samthaan) शो छोड़ रहे है. हालांकि इस पर अभी तक एक्टर का कोई जवाब नहीं आया है. जिसके बाद ये खबर आने लगी की लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) शो को छोड़ने का मन बना चुकी हैं. अब ताजा अपडेट के अनुसार, एरिका की जगह दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) प्रेरणा के रोल में नजर आएंगी. इस पर दिव्यांका का जवाब आया है.

दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद ‘कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा का रोल ऑफर होने वाली खबर को अफवाह बताया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बारे में बताया. एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘मैं कसौटी जिंदगी 2 में प्रेरणा का रोल नहीं निभा रही हूं. ये सब अफवाह हैं. जो लोग परवाह करते हैं, उनके लिए ये खबर है.’

undefined

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एरिका पिछले कुछ समय से घर लेकर वीडियो कॉल के जरिए शूटिंग कर रही थीं और वो जल्द ही शो को अलविदा कह सकती है. अब कयास लगाया जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो शो की टीआरपी पर भी असर पड़ेगा.

Also Read: Kasautii Zindagii Kay 2 : क्या ‘कसौटी जिंदगी…’ छोड़ रहे ‘अनुराग बसु’ पार्थ समथान?

वहीं, एकता कपूर के शो ‘कसौटी ज़िन्दगी की 2’ में मुख्‍य भूमिका निभा रहे पार्थ समथान के शो छोड़ने की खबर ने सबको चौंका दिया था. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो एक्टर ही बता सकते है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर इसलिए शो छोड़ना चाहते है ताकि वो अपने हेल्थ पर ध्यान दें सकें. इसके साथ ही वो किसी और प्रॉजेक्ट पर ध्यान देना चाहते है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि पार्थ के हाथ में कई नये प्रॉजेक्ट हैं, जिसके साथ उनकी बातचीत चल रही है.

बता दें कि इससे पहले हिना खान (कोमोलिका) ने भी शो को अलविदा कह दिया था और इसके बाद करण सिंह ग्रोवर जो कि शो में मिस्टर बजाज की भूमिका निभा रहे थे, उन्होंने भी शो बीच में ही छोड़ दिया था. मिस्टर बजाज के रूप में करण ग्रोवर की जगह करण पटेल ने शो में ले लिया है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola