दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई में शामिल हुईं ऑन-स्क्रीन बेटी रुहानिका धवन, अपनी ‘इशी मां’ के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

Updated:
विज्ञापन

Divyanka Tripathi With Ruhanika Dhawan

Divyanka Tripathi: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई में उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी रुहानिका धवन भी शामिल हुईं. रुहानिका ने सोशल मीडिया पर अपनी ‘इशी मां’ के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया और दिव्यांका को मां बनने की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

Divyanka Tripathi: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं और इसी खास मौके पर हाल ही में उनहोंने एक पार्टी रखी. यह समारोह बेहद ही खुशियों भरा और यादगार रहा, जिसमें करीबी दोस्त, परिवार और टीवी इंडस्ट्री के कई चेहरे शामिल हुए. इस मौके की खास बात रही कि दिव्यांका के पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ की चाइल्ड आर्टिस्ट और दिव्यांका की ऑन-स्क्रीन बेटी रुहानिका धवन भी मौजूद थीं, जिन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस समारोह को और भी खास बना दिया.

विज्ञापन

रुहानिका धवन हुईं शामिल

इस मौके पर दिव्यांका की खास दोस्त रुहानिका धवन भी पहुंचीं. रुहानिका ने दिव्यांका के पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था. दोनों का रिश्ता हमेशा से काफी खास रहा है और इस समारोह में उनकी दोस्ती और भी उजागर हुई.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

रुहानिका ने समारोह की कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिनमें पुराने और नए पलों की यादें शामिल थीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने दिव्यांका को आने वाले नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं.

इमोशनल नोट में क्या लिखा

रुहानिका ने लिखा कि लोग कहते हैं मां जिंदगी का सबसे खास हिस्सा होती हैं, और वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें दो मां जैसी शख्सियत मिलीं. उन्होंने यह भी बताया कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन ‘इशी मां’ को रियल लाइफ में मां बनते देखा.

फैंस का रिएक्शन और तारीफ

फैंस ने रुहानिका और दिव्यांका के इस खूबसूरत रिश्ते की जमकर तारीफ की. सोशल मीडिया पर फैंस ने पोस्ट को लाइक और शेयर किया और दोनों को आने वाले खुशहाल सफर के लिए शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी, सामने आया गोदभराई का खूबसूरत वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola