यूरोप घूमने गई एक्ट्रेस का चोरी हो गया सारा सामान, कार तोड़कर चोर उड़ा ले गए 10 लाख का सामान, बोली- मदद चाहिए

Updated:
विज्ञापन

Divyanka Tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने फैंस को बताया कि उनके साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई. कपल यूरोप घूमने गए थे और वहां से उनका सारा सामान चोरी हो गया. विवेक ने सारी घटना सोशल मीडिया पर फैंस को बताया.

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ यूरोप की हसीन वादियां में घूमने गई है. लगातार कपल वहां से खूबसूरत तसवीरें फैंस संग शेयर कर रहे हैं. ट्रिप के दौरान दिव्यांका और विवेक के साथ एक बड़ी घटना घट गई. कपल का सामान, पासपोर्ट, पर्स चोरी हो गया है. साथ ही उन्होंने ट्रिप के दौरान जो चीजें खरीदी थी, वो भी चोरी हो गया. इस बारे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी.

विज्ञापन

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ लूटपाट

ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए थे. उनका ये ट्रिप एक बुरे सपने में बदल गया, जब उनका सारा सामान चोरी हो गया. ईटाइम्स से इंटरव्यू में विवेक ने इस बारे में बताते हुए कहा, “कल हम फ्लोरेंस पहुंचे और वहां रुकने के लिए एक होटल देखने गए. हमने अपना सारा सामान कार में रखा था और कार पार्किंग में रखा था. जब हम अपनी सारी चीज कार से लेने गए तो, देखा कि कार के अंदर कुछ नहीं है. सारी चीजें चोरी हो गई.”

Also Read- Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, पति विवेक ने बताया- करानी पड़ेगी सर्जरी

Also Read- Divyanka Tripathi की ऑनस्क्रीन बेटी अब हो गई हैं इतनी बड़ी, इशिता और रूही की आज भी है ऐसी बॉन्डिंग

विवेक दहिया बोले- नहीं है पैसे

विवेक दहिया ने आगे बताया कि उन्होंने लोकल पुलिस से हेल्प मांगी, लेकिन उन्हें हेल्प नहीं मिली. पुलिस का कहना है कि उस एरिया में सीसीटीवी कैमरा ना होने के कारण वो उनकी कोई मदद नहीं कर सकते. साथ ही कपल ने एंबेसी से मदद मांगने का ट्राय किया, लेकिन वो बंद मिली. विवेक ने बताया कि उन्हें वापस अपने देश भारत आने के लिए टेम्प्ररी पासपोर्ट और दूतावास से मदद चाहिए, क्योंकि उनके पास पैसे भी नहीं है. वहीं, इस घटना के बारे में बताते हुए विवेक और दिव्यांका त्रिपाठी ने वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया, जिसमें उनकी टूटी हुई कार दिख रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola