ePaper

आउटिंग को लिए निकली दिशा परमार, फोटो देखकर फैंस ने किया कुछ यूं रिएक्ट

Updated at : 22 Nov 2020 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
आउटिंग को लिए निकली दिशा परमार, फोटो देखकर फैंस ने किया कुछ यूं रिएक्ट

Disha Parmar latest photoshoot, Disha Parmar and rahul vaidya relationship, Disha Parmar Viral Photos: बिग बॉस 14 के हाउसमेट सिंगर राहुल वैद्य ने पिछले दिनों नेशनल टेलीविजन पर अभिनेत्री दिशा परमार को प्रपोज कर सबको चौंका दिया था. उन्होंने बताया था कि वो दिशा को काफी दिनों से जानते हैं और उन्हें पसंद भी करते हैं. इसके बाद दिशा को इंटरनेट पर काफी ज्यादा सर्च किया जाने लगा. अब दिशा परमार ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को चकरा दिया है. दिशा परमार ने इन फोटोज के जरिए इशारा दिया है कि वो घूमने निकली हुई हैं. दिशा परमार ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है, ‘ख़ूबसूरती हर जगह !!

विज्ञापन

बिग बॉस 14 के हाउसमेट सिंगर राहुल वैद्य ने पिछले दिनों नेशनल टेलीविजन पर अभिनेत्री दिशा परमार को प्रपोज कर सबको चौंका दिया था. उन्होंने बताया था कि वो दिशा को काफी दिनों से जानते हैं और उन्हें पसंद भी करते हैं. इसके बाद दिशा को इंटरनेट पर काफी ज्यादा सर्च किया जाने लगा. अब दिशा परमार ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को चकरा दिया है. दिशा परमार ने इन फोटोज के जरिए इशारा दिया है कि वो घूमने निकली हुई हैं. दिशा परमार ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है, ‘ख़ूबसूरती हर जगह !!

https://www.instagram.com/p/CH2lQqJnZ37/

Bigg Boss 14 के दर्शक ने सिंगर राहुल वैद्य से पूछा था दिशा के बारे में सवाल

बिग बॉस 14 में वीकेंड के वार में कॉलर ऑफ दी वीक में एक दर्शक को घर से सदस्य से बात करने का मौका मिलता है. इस हफ्ते असम की भावना महंता ने शो में कॉल करके सिंगर राहुल वैद्य ये पूछा की उन्होंने अभिनेत्री दिशा परमार को कुछ दिनों पहले नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था, इसपर उनका (दिशा का) का क्या जवाब आया है. इस सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि फिलहाल वो दिशा की हां के इंतजार में हैं.

https://www.instagram.com/p/B8acKO4HGJJ/

ऐसे शुरू हुई दिशा और राहुल की लव स्टोरी

आपको बता राहुल वैद्य और दिशा परमार एक साथ म्यूजिक वीडियो ‘याद तेरी’ में भी काम किया है. गाने में राहुल वैद्य और दिशा परमार की केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई थी.

बिग बॉस 14 के कारण चर्चा में आ गए हैं राहुल वैद्य

बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट के रुप में राहुल इन दिनों काफी चर्चा में हैं. राहुल को लोग इंटरटेनर मान रहे हैं और ये भी साबित हो गया है कि वो शो में लंबे वक्त तक टिकने वाले हैं. वो गायक तो हैं ही साथ ही लोगों की मिमिक्री करके भी सबका मनोरंजन करते हैं. शो में राहुल अपनी लव स्टोरी के बारे में चर्चा करने वाले हैं, और अपनी एवं दिशा की पहली मुलाकात के बारे में भी बताएंगे. इसके अलावा वो दिशा को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज भी करने वाले हैं.

अर्शी खान चाहती हैं शो में एंट्री

बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान बिग बॉस 14 में इंट्री पाना चाहती है. मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान कहती हैं कि “अगर बिग बॉस के निर्माता मुझे बुलाते हैं, तो मैं शो में फिर से जाना पसंद करूंगी और शो को अच्छा कंटेट दूंगी जो मैंने 2017 में दिया था. मैं गेम को पूरी तरह से पलट दूंगी.मैंने शो देखा और मैंने देखा है कि सुपर सीनियर्स ने बहुत सारे मौके छोड़े हैं जब वो शो को और मनोरंजक बना सकते थे. जब निक्की तम्बोली ने अपने नाखूनों के बारे में झगड़ा किया, तो मुझे लगा कि मैं अंदर हूं. ”

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola