Dipika Kakar ने अपने नन्हे राजकुमार का रखा ये नाम, बताया क्या है मतलब, आप भी जान लीजिए
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jul 2023 9:36 AM
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने लेटेस्ट व्लॉग अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे डिलीट कर दिया. वीडियो में उन्होंने अपने बेटे का नाम रिवील किया था. अब उन्होंने वीडियो को क्यों हटा दिया है, इसके बारे में आपको बताते है.
Dipika Kakar Son Name: दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम पिछले महीने ही माता-पिता बने हैं. दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया था और अब तक उन्होंने बच्चे का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है. कपल बच्चे को लेकर अपने घर आ गए है, जहां उनके परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया था. लवबर्ड्स ने पिछले व्लॉग में बताया था कि वो जल्द ही बेटे का नाम बताएंगे. अब लगता है उन्होंने अपने राजकुमार के लिए नाम सोच लिया है. चलिए आपको उसके नाम के बारे में बताते है.
दीपिका कक्कड़ ने बेटे का रखा ये नाम
दरअसल, टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने लेटेस्ट व्लॉग अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे डिलीट कर दिया. वीडियो में उन्होंने अपने बेटे का नाम रिवील किया था. दीपिका और शोएब इब्राहिम ने अपने बेटे का नाम रूहान रखा है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम “रूहान इब्राहिम” रखा है और इसका मतलब “दयालु, आध्यात्मिक” होता है. बता दें कि ये नाम उन्होंने बच्चे के जन्म के 3 सप्ताह बाद घोषणा की.
https://www.instagram.com/p/Cuo2QgJr2cG/
दीपिका कक्कड़ ने डिलीट किया व्लॉग
दीपिका कक्कड़ ने जैसे ही अपने व्लॉग में अपने बेटे के नाम का खुलासा किया, वैसे ही उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. यूजर्स उन्हें बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर उन्हें ट्रोल करने लगे. हालांकि जिसके बाद एक्ट्रेस ने वो वीडियो डिलीट कर दिया. हालांकि तब तक वीडियो वायरल हो गया था. अभी तक वीडियो डिलीट करने पर ना तो दीपिका और ना ही शोएब इब्राहिम का कोई रिएक्शन आया है. बता दें कि 21 जून को अपने बच्चे के बारे में बताते हुए शोएब ने इंस्टा स्टोरी में लिखा था,”अलहम्दुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे बच्चे का जन्म हुआ है. यह समय से पहले हुई डिलीवरी है, चिंता की कोई बात नहीं है. हमें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखें.
https://www.instagram.com/p/Ct9FI6NN8eT/
दीपिका कक्कड़ ने कही थी ये बात
पिछले व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि अपने नवजात बेटे के साथ घर लौटने के बाद वह कैसा महसूस कर रही. छुट्टी मिलने से पहले दोनों 19 दिनों तक अस्पताल में थे. एक्ट्रेन ने बताया था, “बहुत सुकून है क्योंकि हम आखिरकार घर पर हैं. मेरे चेहरे पर एक अलग ही चमक है. हालांकि मैं थोड़ा भी सोई नहीं हूं. मेरे चेहरे पर एक चमक है. मुझे नींद नहीं आती और शोएब को भी नींद नहीं आती. लेकिन हमारे चेहरे पर सुकून है. घर लौटने के बाद सबसे खुशी की बात यह थी कि वह अपने आस-पास इतने सारे प्रियजनों को पाकर बहुत खुशकिस्मत था. जिस तरह हर कोई उनका इंतजार कर रहा था.
https://www.instagram.com/p/CtHCxupMdAk/
इस शो में सबसे पहले दीपिका ने किया था काम
दीपिका कक्कड़ ने स्नातक स्तर की पढ़ाई के तुरंत बाद मुंबई में जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में लगभग 3 वर्षों तक अपना करियर शुरू किया. हालांकि, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा और बाद में वह मनोरंजन उद्योग में शामिल हो गईं. एक्ट्रेस ने 2010 के धारावाहिक नीर भरे तेरे नैना देवी से छोटे पर्दे पर शुरुआत की. बता दें कि एक्ट्रेस ने सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 8, नच बलिए 8 में भाग लिया था. वो सलमान खान के बिग बॉस 12 की विनर रह चुकी है.
2018 में दीपिका ने शोएब संग की शादी
2011 में, दीपिका को कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का में सिमर भारद्वाज की भूमिका मिली और इसमें अभिनेता शोएब इब्राहिम के साथ सह-अभिनय किया गया. 2011 में उन्होंने रौनक सैमसन से शादी कर ली. लेकिन दोनों का रिश्ता चला नहीं और वो 2015 में अलग हो गए. बाद में शो के सेट पर दीपिका और शोएब को एक-दूसरे से प्यार हुआ. कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 22 फरवरी 2018 को निकाह कर लिया. शादी के बाद दीपिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया और निजी कारणों से उन्होंने अपना नाम बदलकर ‘फ़ैज़ा’ रख लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










