Dil Ko Tumse Pyaar Hua: दीपिका की दुकान को जला देगा बिरजू, ये शख्स आएगा मदद के लिए आगे

Updated:
विज्ञापन
Dil Ko Tumse Pyaar Hua off air

Dil Ko Tumse Pyaar Hua off air

दिल को तुमसे प्यार हुआ में दिखाया जाएगा कि बिरजू. दीपिका से बदला लेने का सोचेगा. बिरजू ऐसा कुछ करेगा, जिससे दीपिका काफी परेशान हो जाएगी. हालांकि बिरजू का सारा प्लान फेल हो जाएगा.

विज्ञापन

Dil Ko Tumse Pyaar Hua: सीरियल दिल को तुमसे प्यार हुआ कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है. सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि दीपिका की बहन जान्हवी से पृथ्वी की शादी फिक्स हो गई है. जान्हवी, पृथ्वी के बड़े भाई चिराग को पसंद करने लगी है और उससे शादी करना चाहती है. वहीं, दीपिका की सौतेली मां उसकी शादी एक बदमाश से करवाना चाहती है, ताकि वो उसकी जिंदगी से हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो जाए. सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.

दीपिका की दुकान को जला देगा बिरजू

दिल को तुमसे प्यार हुआ में दिखाया जाएगा कि यश, दीपिका के हाथ में पट्टी लगा देखकर उसके बारे में पूछता है. दीपिका उसे बताती है कि ये छोटा सा घाव है और चिराग ने इसपर दवा लगा दिया है. यश, दीपिका से कहता है कि जब भी वह मुसीबत में होगी चिराग उसके लिए वहां होगा. यश उसे यकीन दिलाता है कि चिराग उसके लिए सही है. दीपिका उसके बारे में सोचती है. बिरजू, दीपिका को चिराग के बारे में सोचते देख गुस्सा हो जाता है. बिरजू, दीपिका की फूल वाली दुकान को जला देता है. दीपिका अपने पिता को बताती है कि सारे फूल जल गए है और वो स्कूल फंक्शन में फूल नहीं दे पाएगी.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-सवी की शादी से पहले ईशा ने रखी 2 शर्त, क्या फिर भोसले-ठक्कर परिवार में होगा हंगामा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

दीपिका की मदद करने फिर आएगा चिराग

दीपिका इस बारे में बताने के लिए स्कूल जाती है और अपना फोन यश के पास भूल जाती है. दीपिका के घाव के बारे में पूछने के लिए चिराग उसे फोन करता है. फोन यश उठाता है और सबकुछ बता देता है. चिराग फूलों का इंतजाम करके स्कूल भेज देता है. चिराग को दीपिका उसकी मदद करने के लिए थैंक्यू कहता है. प्रिंसिपल, दीपिका को चेक देता है और वो उसे चिराग को देती है. चिराग, दीपिका को आइसक्रीम पार्टी करने के लिए चिराग कहता है, तभी वो उस चेक को रखने की बात कहता है. वहीं, यश दोनों को साथ में देखकर काफी खुश होता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola