ePaper

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने 'जिने मेरा दिल लुटेया' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वायरल VIDEO

Updated at : 19 Sep 2020 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने 'जिने मेरा दिल लुटेया' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वायरल VIDEO

Dhanashree Verma dance video : भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. इन दिनों धनश्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'जिने मेरा दिल लुटेया (Jine Mera Dil Luteya Song)' गाने पर कमाल का डांस कर रही है. वहीं फैंस को ये वीडियो काफी पसन्द आ रहा है.

विज्ञापन

Dhanashree Verma dance video : भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. इन दिनों धनश्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘जिने मेरा दिल लुटेया (Jine Mera Dil Luteya Song)’ गाने पर कमाल का डांस कर रही है. वहीं फैंस को ये वीडियो काफी पसन्द आ रहा है.

मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा ‘जिने मेरा दिल लुटेया गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है. इस वीडियो को लव जिंदगी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में उन्होंने मैरून कलर का क्रॉप टॉप औऱ ब्लू जीन्स पहना हुआ है. इस गाने पर डांस करते हुए धनाश्री वर्मा के स्टेप्स और उनके एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे हैं. वहीं, फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CE0Phs-B-JT/

धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. आये दिन वो अपनी डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इन वीडियोज को फैंस खूब लाइक एंड शेयर भी करते है. उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सिंगर गुरु रंधावा के साथ स्लोली-स्लोली गाने पर जबरदस्त डांस करती दिखी थी. धनाश्री के इस डांस वीडियो में वो और गुरु धमाकेदार डांस कर रहे है. इस वीडियो को धनाश्री ने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था. वहीं, गुरु का जबरदस्त स्वैग वीडियो में देखने मिला था.

इससे पहले धनाश्री वर्मा वॉर फिल्‍म के सुपरहिट सॉन्ग ‘घुंघरू टूट गए पर डांस करती नजर आई थी. वीडियो में उनके जबरदस्‍त डांस स्टेप्स और उनके एक्‍सप्रेशन ने भी लोगों का दिल जीता था. धनाश्री डांसर और कोरियोग्राफर मैट स्टीफ अनीना के साथ डांस करती नजर आ रही थी. उन्‍होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ अपने पसंदीदा के साथ ‘घुंघरू’.

Also Read: VIDEO : युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने गुरु रंधावा संग ‘स्लोली-स्लोली’ पर किया डांस, यूट्यूब पर खूब मिल रहे व्यूज

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से सगाई कर ली है. चहल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर अपने नये जीवन के बारे में बताया था. युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमने अपने परिवारों के साथ ‘हां’ कहा.’

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola