Saath Nibhaana Saathiya 2:देवोलीना भट्टाचार्जी फिर से बनेगी गोपी बहू,एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की खुशी

देवोलीना भट्टाचार्जी साथ निभाना साथिया 2 फिर से टीवी पर वापसी कर रही है. एक्ट्रेस ने लिखा,गोपी मेरे लिए आशीर्वाद के अलावा और कुछ नहीं है. मेरे लिए किरदार के प्रति आभार व्यक्त करना आसान नहीं है.
Saath Nibhaana Saathiya 2: साथ निभाना साथिया की गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. देवोलीना हाल ही में शॉर्ट फिल्म ‘फर्स्ट सेकेंड चांस’ में नजर आई. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भी हैं. अब फैंस उन्हें एक बार फिर से छोटे पर्दे पर देख सकते है. साथ निभाना साथिया 2 फिर से टीवी पर वापस आ रहा है.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है. इसमें वो साड़ी में नजर आ रही है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, गोपी के रूप में 10 साल. यह महज इत्तेफाक नहीं हो सकता. 06-06-2012 ने गोपी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और 06-06-2022 को फिर से आपके पास वापस आ रही हूं.
https://www.instagram.com/p/CecugWQoRCP/
आगे देवोलीना भट्टाचार्जी ने पोस्ट में लिखा, गोपी मेरे लिए आशीर्वाद के अलावा और कुछ नहीं है. मेरे लिए किरदार के प्रति आभार व्यक्त करना आसान नहीं है. मैं चाहे कुछ भी करूं लेकिन साथिया और गोपी हमेशा मेरे दिल और आत्मा के करीब हैं और रहेंगे. हालांकि मैं लंबे समय तक साथिया 2 का हिस्सा नहीं बन सकताी. लेकिन इस किरदार को एक सेकेंड के लिए भी दोबारा जीना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है.
Also Read: देवोलीना भट्टाचार्जी ने रेणुका शहाणे संग रीक्रिएट किया Lo Chali Mai गाना,दोनों एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस
देवोलीना भट्टाचार्जी ने इससे पहले रेणुका शहाणे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में दोनों हम आपके हैं कौन के सॉन्ग लो चली मैं पर डांस करती दिखी थी. इस गाने में दोनों कमाल के डांस मूव्स करते दिखी थी. बता दें कि फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे थी और ये सुपरहिट रही थी.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन होने पर सेलिब्रेट किया था. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में केक औऱ गुब्बारे दिख रहे थे. एक्ट्रेस केक से घिरी हुई दिख रही थी और उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी थी. इस वीडियो पर यूजर्स ने उन्हें बधाई भी दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




