Criminal Justice 4: कोर्ट रूम में फिर पंकज त्रिपाठी की हुई वापसी, क्रिमिनल जस्टिस 4 का धांसू टीजर आउट
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 May 2024 2:43 PM
Criminal Justice 4
Criminal Justice 4: डिज़्नी+हॉटस्टार ने शुक्रवार को क्राइम ड्रामा सीरीज "क्रिमिनल जस्टिस" के चौथे सीजन को अनाउंस किया. इसके साथ ही एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया, जिसमें पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा के रूप में देखे जा सकते हैं.
Criminal Justice 4: पंकज त्रिपाठी अपनी पॉपुलर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन से दर्शकों को एक बार फिर एंटरटेन करने के लिए तैयार है. अभिनेता एक नए केस को उजागर करने के लिए सीरीज के चौथे सीजन में वकील माधव मिश्रा के रूप में वापसी कर रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिमिनल जस्टिस 4 का टीजर रिलीज किया, जिसमें पंकज त्रिपाठी कोर्ट में लड़ रहे हैं.
क्रिमिनल जस्टिस 4 का नया टीजर आउट
वीडियो की शुरुआत पंकज त्रिपाठी की ओर से एक ‘पॉपुलर डॉक्टर’ का केस लड़ते हुए होती है. चारो ओर कोर्ट रूम है, जिसमें पंकज वकील से कहते हैं कि कोर्ट जारी है, ”जाइये. फिर वह कहते हैं कि रुकिए हम आ रहे हैं, वहां जरूर आप देखिएगा इत्मिनान से… अब वापस जा सकते हैं आप.” वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “कोर्ट जारी है, और नए सीजन की तैयारी भी आ रही है माधव मिश्रा, #HotstarSpecials #CriminalJustice के नए सीजन के साथ!” सीरीज कब रिलीज होगी, इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
Also Read- Panchayat 3 Trailer: देख रहा है बिनोद… प्रधान जी गुस्सा कर रहे हैं, पंचायत 3 का धमाकेदार ट्रेलर आउट
Also Read- अगर नहीं है घर में टीवी तो इन OTT प्लेटफॉर्म पर देखें अपने पॉपुलर सीरियल, लिस्ट में अनुपमा शामिल
Also Read-प्यार को बेहद खूबसूरती से दिखाती हैं OTT पर मौजूद ये वेब सीरीज, एक के बाद एक देखते रह जाएंगे
माधव मिश्रा की भूमिका निभाने पर क्या बोले पंकज त्रिपाठी
माधव मिश्रा का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए, पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि वह इस किरदार से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा, “ऑन-स्क्रीन वकीलों की प्रसिद्धि के हॉल में, मुझे लगता है कि माधव मिश्रा ने क्रिमिनल जस्टिस के साथ अपनी जगह बनाई है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि माधव कितना अच्छा है.” सीरीज में कैरेक्टर मेरे जैसा था.. हर जीत मेरी अपनी लगती थी और हर एक व्यक्तिगत हार की तरह लगती थी. मैं डिज़्नी+हॉटस्टार पर नए सीजन की घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस सीजन को पहले की तरह ही प्यार देना जारी रखेंगे.”
क्रिमिनल जस्टिस के बारे में
क्राइम थ्रिलर लीगल ड्रामा सीरीज 2008 में इसी नाम की ब्रिटिश टीवी सीरीज पर आधारित है. इसमें विक्रांत मैसी, जैकी श्रॉफ, अनुप्रिया गोयनका और मीता वशिष्ठ प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जो आपराधिक न्याय प्रणाली के माध्यम से व्यक्तियों की यात्रा को दर्शाते हैं. पहला सीजन 5 अप्रैल, 2019 को हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. क्रिमिनल जस्टिस का निर्माण अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है.
Read Also- हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर कर देंगी OTT की ये 5 वेब सीरीज, कॉन्ज्यूरिंग-एनाबेला भी इसके आगे फेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










