अगर नहीं है घर में टीवी तो इन OTT प्लेटफॉर्म पर देखें अपने पॉपुलर सीरियल, लिस्ट में अनुपमा शामिल
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 May 2024 5:26 PM
trp report
TV Serial On OTT: सीरियल देखना किसे पसंद नहीं है. हर कोई अपने फेवरेट शोज की टाइमिंग को ध्यान रखता है और उस समय स्क्रीन से बंध जाता है. अगर आपको पास घर में टीवी नहीं है या फिर कहीं छुट्टियों पर बाहर गए हैं. तो अब आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे एंजॉय कर सकते हैं.
TV Serial On OTT: टीवी सीरियल के दीवाने तो आपको हर घर में मिल ही जाएंगे. बच्चे से लेकर बड़े, सभी अपने पसंदीदा सीरियल को बड़े चाव से देखते हैं. शो शुरू होने से पहले ही लोग टीवी के सामने नजर गड़ा के बैठ जाते हैं. लेकिन कई बार किसी काम में बिजी हो जाने की वजह से आपका पसंदीदा सीरियल छूट जाता है, जिसके बाद आपको काफी अफसोस होता है. ऐसे में हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं. आज हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद टीवी शो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कहीं भी कभी भी देख सकते हैं. तो आइए बताते हैं टीवी शो की लिस्ट.

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, साल 2009 से दर्शकों को मनोरंजन करता रहा है. इस सीरियल में आए दिन कोई ना कोई ट्विस्ट एंड टर्न आता रहता है. हालांकि, इन दिनों यह रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अरमान अक्षरा और रूही के लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूम रही है. ऐसे में सीरियल में आगे क्या होता है यह देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार डाउनलोड कर सकते हैं, जहां आपको इसके सभी लेटेस्ट एपिसोड मिल जाएंगे.

अनुपमा
इस लिस्ट में अब दूसरा नाम आता है अनुपमा का, जो हर मां की पसंदीदा सीरियल है. इस धारावाहिक की कहानी अनुपमा नाम के एक औरत के संघर्ष भरे जीवन की है, जो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती है, लेकिन बदले में उसे हर बार अपमान का सामना ही करना पड़ता है. इन दिनों सीरियल की कहानी अनुपमा के लंडन के एक रेस्टोरेंट में काम करने की दिखाई जा रही है. जहां रेस्टोरेंट के मालिक यशदीप को अनुपमा से प्यार हो जाता है. वहीं, दूसरी ओर अनुपमा का पति अनुज भी दूसरी शादी करने को तैयार है. अब कहानी में और भी कौन से मोड़ आने वाले हैं, ये देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार डाउनलोड कर लें.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर बच्चे के बचपन की कहानी है. ऐसा शायद ही कोई बच्चा होगा, जिसने यह सीरियल ना देखा हो. इसकी कहानी जेठालाल की मस्ती को दिखाती है, जिसे पूरा गोकुलधाम सोसाइटी साथ मिलकर सॉल्व करता है. ऐसे में अगर आपका कोई एपिसोड छूट गया है या आप कोई पुराना एपिसोड देखना चाह रहे हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार से डाउनलोड कर सकते हैं.

गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में सई की बेटी सवी की कहानी दिखाई जा रही है, जो एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है, लेकिन किन्ही परिस्थितियों में उसकी शादी ईशान नाम के लड़के से हो जाती है, जो सवी के कॉलेज का हेड रहता है. अब ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि क्या सवी अपने सपनों को पूरा कर पाती हैं या घर परिवार की समस्याओं में घिर जाती हैं. इसे देखने के लिए आप जियो सिनेमा डाउनलोड कर सकते हैं.

झनक
झनक एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो काफी गरीब परिवार से आती है. झनक की जिंदगी में बस एक ही लक्ष्य होता है अपनी मां के सपनों को पूरा करना. इसी बीच झनक के साथ एक हादसा होता है और उसके गांव वालों के कहने पर अनिरुद्ध नाम के लड़के से झनक की शादी हो जाती है. शादी के बाद दोनों अलग हो जाते हैं, लेकिन किस्मत से झनक अनिरुद्ध के घर में नौकरानी के तौर पर काम करती है. इस दिलचस्प सीरियल को देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जा सकते हैं.

तेरी मेरी डोरियां
तेरी मेरी डोरियां की कहानी अंगद और साहिबा की है. इस समय सीरियल में आपको देखने को मिलेगा कि तलाक के बाद साहिबा का एक बेटा होता है, जिसके बारे में अंगद को जब पता चलता है तो वह उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश में लगा हुआ है. इस सीरियल को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

भाग्यलक्ष्मी
भाग्यलक्ष्मी ऋषि और लक्ष्मी की कहानी है. जिसमें ऋषि और लक्ष्मी की शादी हो जाती है, लेकिन ऋषि को कोई और पसंद होता है. जिसकी वजह से वह अपनी शादी तोड़ने की तमाम कोशिश करता है, लेकिन बाद में उसे लक्ष्मी से प्यार हो जाता है. सीरियल में इस समय दिखाया जा रहा है कि ऋषि और लक्ष्मी का तलाक हो चुका है और ऋषि अपने पहले प्यार के साथ शादी के बंधन में बंध चुका है, लेकिन अब भी वह लक्ष्मी की तलाश में है. इस सीरियल को आप Zee5 पर जाकर देख सकते हैं.

मेरा बलम थानेदार
कलर्स टीवी का सीरियल मेरा बलम थानेदार की कहानी एक आईपीएस अधिकारी और एक किशोर लड़की की है. इस सीरियल में बुलबुल राजावत यह मानती है कि झूठ बोलने से किसी का भला होता है तो झूठ बोलना चाहिए. वहीं, दूसरी ओर वीर सिंह है, जैसे झूठ से बहुत नफ़रत है. अब ऐसे में कहानी में क्या ट्विस्ट एंड टर्न आता है, इसे देखने के लिए आप जिओ सिनेमा पर बने रहें.

इमली
इमली सीरियल स्टार प्लस पर आता है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस सीरियल की कहानी इमली और राणा की है.
Read Also- प्यार को बेहद खूबसूरती से दिखाती हैं OTT पर मौजूद ये वेब सीरीज, एक के बाद एक देखते रह जाएंगे
रिपोर्ट- शीतल चौबे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










