प्यार को बेहद खूबसूरती से दिखाती हैं OTT पर मौजूद ये वेब सीरीज, एक के बाद एक देखते रह जाएंगे

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 May 2024 5:25 PM

विज्ञापन

Romantic Web Series

Web Series On OTT: आज हम आपको ऐसी शानदार और रोमांटिक वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने लव वन्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में लिटिल थिंग्स से लेकर कॉलेज रोमांस तक शामिल है.

विज्ञापन

Web Series On OTT: अगर आप लंबे समय से किसी रोमांटिक सीरीज की तलाश में थे, तो आपकी तलाश अब खत्म हुई. आज हम आपको ऐसी शानदार और रोमांटिक वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपका मूड काफी लाइट हो जाएगा.

Little things

लिटिल थिंग्स
अजय भुइयां और रुचिर अरुण की वेब सीरीज लिटिल थिंग्स आपको काफी प्यारी लगने वाली है. इसमें आपको ध्रुव और काव्य नाम के एक कपल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. इन दोनों के रिश्तों में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन इसके बावजूद ये दोनों एक साथ मिलकर उनका सामना करते हैं. यह वेब सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर आसानी से मिल जाएगी.

College romance

कॉलेज रोमांस
कॉलेज रोमांस के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, और तीनो ही फुल ऑन मजेदार हैं. इस सीरीज में आपको दोस्ती और प्यार का प्यारा सा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. कॉलेज रोमांस के तीनो सीजन को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read- OTT पर इन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज को देख आ जाएगा मजा, रहस्य ऐसी जो हिला देगी दिमाग

Flames

फ्लेम्स
फ्लेम्स साल 2018 की रोमांटिक वेब सीरीज है, जिसमें आपको इशिता और क्लास टॉपर रजत की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट सीरीज है. इसमें इशिता और रजत का किरदार ऋत्विक साहोरे और तान्या माण‍िकतला निभा रहे हैं. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Highway romance

हाईवे लव
ऋत्विक साहोरे और गायत्री भरद्वाज की हाईवे लव एक बेहतरीन सीरीज है. इसमें आपको दो लोगों की कहानी देखने को मिलेगी जो हाईवे पर मिलते है और वहीं से उनकी कहानी शुरू होती है. इस दौरान उन्हें काफी उतर-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ता है लेकिन लास्ट में एक हैप्पी एंडिंग होती है जो आपको काफी पसंद है.

Also Read- Mirzapur 3 की रिलीज से पहले इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख डालें पहले 2 सीजन, कालीन भैया-गुड्डु की यादें हो जाएंगी ताजा

Mismatched

मिसमैच्ड
मिसमैच्ड की कहानी ऋषि और डिंपल के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में डिंपल कंप्यूटर प्रेमी है और ऋषि बस डिंपल को अपनी वाइफ बनाने का सपना देखता रहता है. दोनों की मुलाकात कॉलेज में होती हैं. यहां इनके मेंटर इन्हें ऐप मेकिंग का असाइनमेंट देते हैं. इस दौरान दोनों के बीच काफी मतभेद होते हैं. ये दोनों अलग-अलग लोगों से भी जुड़ते है लेकिन आखिर में एक साथ आ जाते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

I ammatured

आईएम मैच्योर
आईएममैच्योर साल 2019 में रिलीज हुई थी. इसमें आपको तीन टीनएज दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी जो हाई स्कूल लास्ट ईयर में हैं. सीरीज में आपको प्यार, दोस्ती, हार्ट ब्रेक सब कुछ देखने को मिलेगा.

Taj mahal

ताजमहल 1989
ताजमहल सीरीज की कहानी साल 1989 में लखनऊ यूनिवर्सिटी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें आपको देखने को मिलेगा की एक कपल प्यार में भी राजनीती होती है, इसका पता लगाते हैं. इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

Also Read- MX Player पर फ्री में देखें अपने पार्टनर संग ये रोमांटिक वेब सीरीज, रिश्ता होगा मजबूत

रिपोर्ट- शीतल चौबे

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola