MX Player पर फ्री में देखें अपने पार्टनर संग ये रोमांटिक वेब सीरीज, रिश्ता होगा मजबूत
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 May 2024 5:28 PM
Romantic Web Series on MX Player
Romantic Web Series on MX Player: गर्मियों का मौसम छाया हुआ है. इस मौसम में न ही कहीं बाहर घूमने का मन करता है और न ही थिएटर में जाकर अपनी पसंदीदा मूवी को देखने की इच्छा होती है. ऐसे में हम आपके लिए कुछ रोमांटिक सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप आप घर बैठे ही, बिना पैसे खर्च किए देख सकते हैं.
Romantic Web Series on MX Player: आज हम आपके लिए कुछ रोमांटिक वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप और कहीं नहीं बल्कि फ्री में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ चिल कर सकते हैं.

परमानेंट रूमटेस (Permanent Roommates)
परमानेंट रूमटेस एक रॉम-कॉम सीरीज है. जिसमें आपको एक लॉन्ग-डिस्टेंस कपल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जो शादी करने न करने की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं. इसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं और यह दोनों ही सीजन आपको एमएक्स प्लेयर पर मिल जाएगी.

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (Broken But Beautiful)
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में आपको वीर और समीरा की कहानी देखने को मिलेगी. इस सीरीज में आप देखेंगे कि वीर और समीरा प्यार के मामले में अपनी किस्मत से हार चुके होते हैं, लेकिन जब दोनों एक किस्मत को एक और मौका देकर एक साथ आते हैं, तो एक खूबसूरत सी लव स्टोरी शुरू होती है. इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.
Also Read: OTT पर इन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज को देख आ जाएगा मजा, रहस्य ऐसी जो हिला देगी दिमाग

इंदौरी इश्क (Indori Ishq)
इंदौरी इश्क साल 2021 में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी. यह सीरीज एक रॉम-कॉम और ड्रामा सीरीज है. जिसमें आपको प्यार, धोखा और दोस्ती का कॉम्बो देखने को मिल जाएगा.

पवन एंड पूजा (Pawan & Pooja)
पवन एंड पूजा काफी बेहतरीन रोमांटिक सीरीज में से एक है. इसमें आप पवन और पूजा नाम के तीन ऐसे कपल की जिंदगी से रूबरू होंगे, जो अपनी लाइफ में अलग-अलग समस्याओं से घिरे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने रिश्ते को बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं.

इट हैपेंड इन कलकत्ता (It Happened In Calcutta)
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और नगमा रिजवान (Naghma Rizwan) स्टारर यह सीरीज 60’s के दशक को दर्शाती है. जिसमें आप कुसुम और रणबीर की जंग और राजनीती के बीच में पनप रही एक लव स्टोरी को देख पाएंगे.

फील्स लाइक इश्क (Feels Like Ishq)
साल 2021 की फील्स लाइक इश्क में आपको कई लव स्टोरीज देखने को मिलने वाली है. यह एक रॉम-कॉम सीरीज है, जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर आसानी से देख सकते हैं. फील्स लाइक इश्क कॉलेज लवर्स के लिए एक अच्छी रोमांटिक सीरीज है.

फ्लेम्स (Flames)
ऋत्विक सहोरे, तान्या मानिकतला और सुनाक्षी ग्रोवर स्टारर फ्लेम्स का पहला सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था. यह सीरीज एक टीनएज रोमांस को दर्शाती है. अब तक इसके टोटल तीन सीजन आ चुके हैं और चौथा भी आने की तैयारियों में है.

आईएम मैच्योर (ImMATURE)
आईएम मैच्योर साल 2019 में रिली हुई थी. इसमें आपको तीन टीनएज दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी, जो हाई स्कूल लास्ट ईयर में हैं. सीरीज में आपको प्यार, दोस्ती, हार्ट ब्रेक सब कुछ देखने को मिलेगा.

ताजमहल 1989 (Taj Mahal 1989)
ताज महल सीरीज की कहानी साल 1989 में लखनऊ यूनिवर्सिटी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें आपको देखने को मिलेगा कि कैसे एक कपल प्यार में भी राजनीति करते हैं.
रिपोर्ट- शीतल चौबे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










