OTT पर इन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज को देख आ जाएगा मजा, रहस्य ऐसी जो हिला देगी दिमाग
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 May 2024 4:53 PM
ओटीटी प्लेटफॉर्म आपको घर बैठे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज की रोलरकोस्टर राइड करवाने का वादा करती है. ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड कुछ ऐसी ही मूवीज देखना चाहते हैं, तो पाताल लोक, स्पेशल ऑप्स, द गर्ल ऑन द ट्रेन, द रेलवे मेन जैसी फिल्में और सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं.
सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज देखना हर किसी को पसंद है. ऐसे जॉनर आपको अंत तक टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखता है और हर मोमेंट में जबरदस्त ट्विस्ट को दिखाता है.

पाताल लोक
पाताल लोक को आप अमेजन प्राइम वीडियो में एंजॉय कर सकते हैं. क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच करने वाले एक उलझे हुए पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है. ये सीरीज आपको अंत तक अपनी सीट से बांधे रखेगा.

स्पेशल ऑप्स
स्पेशल ऑप्स एक खुफिया अधिकारी की जर्नी को दर्शाता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली साजिश को उजागर करने के लिए लगातार प्रयास करता है. इस धमाकेदार सीरीज को आप हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.

द रेलवे मेन
द रेलवे मेन को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये सीरीज भोपाल गैस त्रासदी की बैकग्राउंड पर आधारित है. इसके सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा और अंत कर आपको टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखेगा.

खुफिया
‘खुफिया’ 2023 की सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर हिंदी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. विशाल भारद्वाज की ओर से निर्देशित, यह मूवी जासूसी थ्रिलर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

द गर्ल ऑन द ट्रेन (नेटफ्लिक्स)
सस्पेंस से भरपूर मनोवैज्ञानिक थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. यह फिल्म रेचेल नाम की एक परेशान महिला की कहानी है, जो एक लापता व्यक्ति की जांच में उलझ जाती है. चूंकि वह शराब की लत और अपनी असफल शादी के परिणाम से जूझ रही है, रेचेल खुद को उन लोगों के जीवन में आकर्षित पाती है, जिन्हें वह देखती है.

काला पानी
2023 की बेस्ट हिंदी फिल्मों में से एक मानी जाने वाली यह मनोरंजक सस्पेंस थ्रिलर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को एक रहस्यमय और घातक बीमारी के प्रकोप से जूझते हुए दर्शाती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

आर्या
राम माधवानी और संदीप मोदी की ओर से सह-निर्मित, इस शो में सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में हैं और यह डच ड्रामा सीरीज ‘पेनोजा’ का रीमेक है. यह एक मजबूत इरादों वाली महिला आर्या की कहानी है, जो अपने परिवार की रक्षा करते हुए अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए आपराधिक दुनिया में उतरती है. इसे हॉटस्टार पर देखा जा सकता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










