Murder Mubarak OTT Release Date: पंकज त्रिपाठी की मर्डर मुबारक ओटीटी पर रिलीज

Films Releasing In March 2024: शैतान, योद्धा से लेकर क्रू तक, इस मार्च में, दर्शकों को अलग-अलग जॉनर की धमाकेदार फिल्में देखने को मिलेंगी. तो इंतजार किस बात का, आइये जानते हैं कौन सी मोस्ट अवेटेड मूवी रिलीज हो रही है.
Murder Mubarak: नेटफ्लिक्स एक दिलचस्प फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका नाम मर्डर मुबारक है.

पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा और करिश्मा कपूर अभिनीत यह फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज के लिए तैयार है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आज फिल्म के कुछ दिलचस्प पोस्टर शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

नेटफ्लिक्स ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दिल्ली की पॉश गलियों में हुआ है कत्ल, और ये है हमारे 7 आरोपी… कौन है असली कातिल? मर्डर मुबारक 15 मार्च को आएगा, केवल नेटफ्लिक्स पर!”
Also Read- Panchayat 3 से लेकर Maharani 3 तक, मार्च में ओटीटी पर रिलीज होगी ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज

मर्डर मुबारक में जहां विजय वर्मा एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं पंकज त्रिपाठी एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे. करिश्मा कपूर पोस्टर में डरी हुई नजर आ रही हैं और उनके हाथ में टूटा हुआ वाइन का गिलास है.

सारा अली खान को एक सिरे से खून से सना हुआ टूटा हुआ शीशा पकड़े हुए देखा जा सकता है. सारा और करिश्मा दोनों ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहनी है.

फिल्म में वकील की भूमिका निभाने वाले विजय वर्मा ने कहा, “यह फिल्म दिल्ली में एक हाई प्रोफाइल क्लब पर आधारित है, जहां कई संभ्रांत लोग आते हैं. मैं फिल्म में एक वकील की भूमिका निभा रहा हूं, जो निःशुल्क आधार पर केस लड़ता है.”
Also Read- Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, इन 10 वेब सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, नोट कर लें रिलीज डेट!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










