Coolie Advance Booking: एडवांस बुकिंग में रजनीकांत की 'कुली' की ब्लॉकबस्टर कमाई साफ, जानें बजट, स्टार कास्ट और बाकी डिटेल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Aug 2025 5:46 PM

विज्ञापन

Coolie Preview

Coolie Preview: रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 से पहले ही एडवांस बुकिंग में बाजी मार ली है. जानिए फिल्म की स्टारकास्ट, बजट और अब तक की बुकिंग डिटेल्स यहां.

विज्ञापन

Coolie Advance Booking| Review | Rajinikanth Movie: साल 2025 की 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. एक तरफ जहां ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज हो रही है, वहीं दूसरी तरफ साउथ के थलाइवा रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन ‘कुली’ इस रेस में फिलहाल आगे चल रही है. ऐसे में अगर आप इस फलम को देखने की सोच रहे हैं, तो आइए डिटेल में सबकुछ बताते हैं.

कुली की दमदार स्टारकास्ट और बजट (Coolie Budget and Star Cast)

कुली में रजनीकांत के साथ नागार्जुन और श्रुति हसन जैसे पावरहाउस एक्टर्स नजर आएंगे. वहीं, कैमियो में आमिर खान भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं लोकेश कनगराज, जो पहले ही ‘कैथी’ और ‘विक्रम’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब ₹350 करोड़ है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाता है.

एडवांस बुकिंग में ‘कुली’ की धूम (Coolie Advance Booking Collection)

फिल्म की एडवांस बुकिंग बीते दिन से शुरू हो चुकी है.Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह तक फिल्म के लिए 11205 शोज में कुल 1399977 टिकट्स बिक चुके हैं, जिससे अब तक की एडवांस ग्रॉस कमाई 30.21 करोड़ तक पहुंच गई है. अगर ब्लॉक सीट्स को जोड़ें, तो यह आंकड़ा 39.57 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इन नंबरों में पूरे दिन में और इजाफा होने की पूरी संभावना है.

बता दें कि टिकट सबसे ज्यादा तमिल नाडु, कर्नाटक, केरला, आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिण राज्यों में बिक रहे हैं.

कुली vs वॉर 2: कौन मारेगा बाजी?

वॉर 2 जहां अपनी एक्शन सीरीज की विरासत और ऋतिक-एनटीआर की जोड़ी पर टिकी है, वहीं ‘कुली’ को रजनीकांत की स्टार पावर और लोकेश कनगराज की डायरेक्शन का सपोर्ट मिला है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि यह भिड़ंत किस फिल्म को बॉक्स ऑफिस का किंग बनाएगी.

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की ‘कुली’ पहले दिन ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola