Chup Box Office Collection Day 4: सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई ‘चुप’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सनी देओल और दुलकर सलमान की थ्रिलर फिल्म ‘चुप’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त पड़ गई है. चौथे दिन फिल्म ने मात्र 85 लाख का बिजनेस किया है.

विज्ञापन

Chup Box Office Collection Day 4: दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म चुप (Chup: Revenge of the Artist) 23 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के साथ रिलीज हुई. फिल्म ने नेशनल सिनेमा डे पर धुआंधार कमाई की. टिकट काउंटरों पर यह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म कूकी गुलाटी की धोका राउंड डी कॉर्नर से भिड़ी थी. राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर टिकट की कीमत कम होने से चुप को काफी फायदा हुआ. फिल्म में एक कलाकार के दर्द को दिखाया गया है, जो काफी नेगेटिव उर्जा से भरा हुआ है. अब नवरात्रि के दिनों में टिकटों की कीमत कई जगहों पर सिर्फ 100 रुपये है.

विज्ञापन

चुप ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

फिल्म इंडस्ट्री इन-दिनों बुरे वक्त से गुजर रहा है. कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है. शुरुआती ट्रेड अनुमानों के अनुसार, दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 8.23 ​करोड़ रुपये हो गया है.

Also Read: Chup Box Office Collection Day 3: सनी देओल की फिल्म की रफ्तार पड़ी धीमी, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

ये है फिल्म की कहानी

आर बाल्की द्वारा निर्देशित, चुप की कहानी एक साइको किलर डैनी (दुलकर सलमान) की है. जो फिल्म समीक्षकों को चुन-चुन कर मार रहा है. जो किसी अच्छी फिल्म को बुरी और बुरी को अच्छी अपने फायदों के लिए बताते हैं. क्राइम ब्रांच के प्रमुख माथुर (सनी देओल) को इस कातिल को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है. इस कहानी के साथ-साथ एक प्रेम कहानी भी चलती रहती है. क्या माथुर साइको किलर को उसके अंजाम तक पहुंचा पाएगा. उसकी प्रेम कहानी का क्या होगा. यह आगे की फिल्म में है. यह फिल्म सिनेमा की दुनिया में फिल्म समीक्षकों की भूमिका के साथ-साथ उनके जिम्मेदार होने की बात को रखता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola