Christmas Songs 2024: इन गानों के साथ क्रिसमस पार्टी में डालें जान, आज ही करें प्ले लिस्ट में ऐड

Christmas Songs 2024
Christmas 2024 Songs: क्रिसमस पार्टी के लिए डेकॉर से लेकर केक तक, सबकुछ हो गया है तैयार, लेकिन प्ले लिस्ट में अब तक नहीं शामिल हुए बेहतरीन हिंदी गाने, तो आज हम आपके इस उलझन का सलूशन लेकर आए हैं.
Christmas Songs 2024: दुनियाभर में कल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट किया जाएगा. इस 1 दिन के फेस्टिव के लिए लोग महीनों पहले से तैयारियां करना शुरू कर देते हैं, जैसी कि गिफ्ट्स लेना, डेकॉर करना, पल्म केक बनाना और क्रिसमस पार्टी की तैयारी करना. कुल मिलाकर इस एक दिन के फेस्टिवल को देश-विदेश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. ऐसे में इस बार अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी का प्लान कर रहे हैं और अब तक अगर आपने अपनी प्ले लिस्ट रेडी नहीं की है तो टेंशन नॉट क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन हिंदी गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके पार्टी में जान दाल देंगी. तो आइये बिना देरी किए, आइए बताते हैं लिस्ट.
जिंगल बेल्स
क्रिसमस के मौके पर अगर आपने ‘जिंगल बेल्स‘ सॉन्ग नहीं सुना तो आपकी पार्टी अधूरी है बॉस. इस गाने को आप यूट्यूब पर सुन सकते हैं. इस गाने को आप अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी और इंग्लिश दोनों वजर्न में सुन सकते हैं.
आता है सांता क्लॉस आता है
‘शानदार’ फिल्म का गाना ‘आता है सांता क्लॉस आता है’ आपके क्रिसमस ईव के लिए बेस्ट चॉइस है. इस गाने को दिग्गज सिंगर किशोर कुमार, आशा भोंसले और मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है. यह गाना आपके पार्टी में चार चांद लगा देगा.
आओ तुम्हें चांद पे ले जाए
क्रिसमस पार्टी के लिए फिल्म ‘जख्मी’ का गाना ‘आओ तुम्हें चांद पे ले जाए’ अच्छा ऑप्शन है. इस गाने की शुरुआत में जिंगल बेल्स की कुछ लिरिक्स जोड़ी गई हैं, जिसे आशा भोसले, बप्पी लहरी, किशोर कुमार, लता मंगेशकर ,मोहम्मद रफी और सुषमा ने अपने सुरों से सजाया है.
माय हार्ट इस बीटिंग
माय हार्ट इस बीटिंग किसी हॉलीवुड नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्म जूली का गाना है. इस गाने को फिल्म में क्रिसमस पार्टी के दौरान फिल्माया गया है. इस गाने को पार्टी में बजाकर आप अपनी शाम में वाईब बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas 2024: इस क्रिसमस पर दें सबसे यूनिक और ट्रेंडिंग उपहार, यहां जानें बेहतरीन गिफ्ट आइडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










