COVID-19 के कारण इस सेलिब्रिटी शेफ की हुई मौत

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप से अब कोई अछूता नहीं है, इसमें दुनिया की कई नामचीन हस्तियां आ चुकी हैं. अब इस वायरस के संक्रमण में आने से से भारतीय मूल के सिलेब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की मौत हो गई है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप से अब कोई अछूता नहीं है, इसमें दुनिया की कई नामचीन हस्तियां आ चुकी हैं. अब इस वायरस के संक्रमण में आने से भारतीय मूल के सिलेब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की मौत हो गई है. 59 साल के शेफ न्यू जर्सी स्थित अस्पताल 19 मार्च को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे. फ्लॉएड की मौत से चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योकि वे इसी महीने मुंबई आए थे और यहां उन्होंने एक पार्टी भी दी थी. ऐसे में उस पार्टी में आए लोगों की चिंता भी बढ़ सकती है. अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस से 773 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि भारत में इससे 10 लोगों की जान गई है.

मुंबई की पार्टी में मौजूद थे 200 लोग, बढ़ी चिंता

फ्लॉएड के न्यू यॉर्क में शेज फ्लॉएड, बॉम्बे कैंटीन और ओ पेड्रो नाम के रेस्तरां हैं। मुंबई और गोवा में भी फ्लॉएड के रेस्तरां हैं. वह इसी साल मार्च में मुंबई भी आए थे और यहां उन्होंने एक पार्टी भी दी थी जिसमें कम से कम 200 लोग आए थे. वापस जाने के बाद फ्लॉएड को न्यू यॉर्क में वायरल फीवर की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में टेस्टिंग होने पर वह कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई गई.

Coronavirus से जंग में भारत सरकार ने सबसे कठोर निर्णय लेते हुए 21 दिन के लिए पूरे देश को Lockdown कर दिया है. यह फैसला सरकार ने उस समय लिया जब भारत में Coronavirus मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. भारत में अब तक इस घातक बीमारी के चपेट में 606 लोग आ चुके हैं. इनमें से करीब 42 लोगों को छुट्टी दे दी गयी है, जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं, दुनिया भर में इस महामारी से अब तक 19,240 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने दावा किया है कि लॉकडाउन अगर भारत में पूरी तरह कर दी जाये तो 62 प्रतिशत Coronavirus फैलने की संभावनाएं कम हो जायेगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक #COVID19 के संदिग्ध मरीजों की कुल संख्या 606 पर पहुंच गयी है. इन मरीजों में से 42 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है, जबकि इस वायरस से अब तक करीब 10 लोगो की मौत हो चुकी है.

आज ही ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उनके पॉजिटिव होने के बाद उनकी पत्नी कैमिला आइसोलेशन में चली गयीं हैं. अबतक ब्रिटेन में कोरोना से 422 लोगों की मौत हो चुकी है और वहां लॉकडाउन चल रहा है.

कोरोना वायरस के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने जनगणना 2021 का पहला चरण और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अपडेशन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola