Brahmastra Box Office Collection: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की फिल्म नौवें दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का जादू बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ चुकी है. फिल्म ने नौंवे दिन 15.25 करोड़ रुपये से 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 197 करोड़ हो गया है.

विज्ञापन

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन ने पूरे भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 197 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ऑडियंस की बेहरबानी रही तो आज ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. फिल्म ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ की कमाई की थी. यह बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा नॉन हॉलिडे डे 1 ग्रॉसर बन गया. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत इस ड्रामा फिल्म ने नौवें दिन अनुमानित रूप से 15.25 करोड़ रुपये से 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की.

विज्ञापन

ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र पहले से ही दर्शकों के बीच सुपरहिट है. अपने शुरुआती दिन में वैश्विक स्तर पर 75 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद, फिल्म एक हफ्ते के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. ब्रह्मास्त्र ने अपने शुरुआती सप्ताह में 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार, 17 सितंबर को 15.25 करोड़ रुपये से 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 197 करोड़ हो गया है. ब्रह्मास्त्र ने अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ-स्टारर सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 196 करोड़ रुपये कमाए. 197 करोड़ रुपये में से, फिल्म ने अपने हिंदी संस्करण से लगभग 177 करोड़ रुपये और बाकी 20 करोड़ रुपये अपने दक्षिण डब संस्करणों से एकत्र किए हैं.

Also Read: Brahmastra BO collection: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा, की तूफानी कमाई
ब्रह्मास्त्र के बारे में

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है. फंतासी और एडवेंचर जॉनर वाली कहानियां बॉलीवुड फिल्मकारों को बहुत कम ही अपील कर पायी हैं, हालांकि हॉलीवुड के इस जॉनर पर बनी फिल्मों का भारत कितना बड़ा बाजार है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अयान मुखर्जी निश्चित तौर पर सबसे पहले बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ अलहदा और खास करने की कोशिश की है. अयान की यह फिल्म कहानी के लिहाज से थोड़ी कमजोर रह गयी है, लेकिन यह दर्शकों को एक कमाल का सिनेमैटिक अनुभव देती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola