Brahmastra BO collection day 6: रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने छठे दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Brahmastra BO collection day 6: रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने छठे दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती जा रही है. फिल्म ने छठे दिन महज 10.30-10.50 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 165 करोड़ हो गया है.

विज्ञापन

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को बड़े पर्दे पर आने में भले ही सालों लग गए हों, लेकिन फिल्म ने रिलीज होते ही धमाकेदार कमाई की. ऑडियंस का इसे ढेर सारा प्यार मिला है. फिल्म ने 3 दिनों में ही 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत, ब्रह्मास्त्र अपने शुरुआती दिन में सभी रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही. यह बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा नॉन हॉलिडे डे 1 ग्रॉसर बन गया. हालांकि अब ब्रह्मास्त्र की कमाई धीमी पड़ती दिखाई दे रही है. फिल्म ने छठे दिन 10.30-10.50 करोड़ की कमाई की है. उम्मीद की जा रही है ये जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी.

ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन विश्व स्तर पर 75 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र ने 14 सितंबर को 10.35 से 11.35 करोड़ रुपये की रेंज में कलेक्शन किया है, जिससे छह दिनों का कुल कलेक्शन करीब 161 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि कोविड-19 महामारी के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए सर्वाधिक है. 161 करोड़ रुपये में से, ब्रह्मास्त्र ने हिंदी में लगभग 142 करोड़ रुपये और दक्षिण भारतीय डब संस्करणों से 19 करोड़ रुपये कमाए. ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: बुधवार, 14 सितंबर को शिव ने हिंदी में कुल 13.63 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.

Also Read: Brahmastra BO collection day 5: रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमा लिये इतने करोड़
ब्रह्मास्त्र के बारे में

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है. फंतासी और एडवेंचर जॉनर वाली कहानियां बॉलीवुड फिल्मकारों को बहुत कम ही अपील कर पायी हैं, हालांकि हॉलीवुड के इस जॉनर पर बनी फिल्मों का भारत कितना बड़ा बाजार है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अयान मुखर्जी निश्चित तौर पर सबसे पहले बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ अलहदा और खास करने की कोशिश की है. अयान की यह फिल्म कहानी के लिहाज से थोड़ी कमजोर रह गयी है, लेकिन यह दर्शकों को एक कमाल का सिनेमैटिक अनुभव देती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola