Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, नौवें दिन फिर बढ़ी कमाई

Updated at : 01 Feb 2026 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
Border 2 Box Office Collection day 9 second saturday sunny deol varun dhawan

बॉर्डर 2 का पोस्टर

Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा कायम है. सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ने दूसरे शनिवार को जोरदार उछाल के साथ 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. जानिए शनिवार को फिल्म ने कितनी कमाई की…

विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी मजबूती से टिकी हुई है. खास बात यह है कि वीकडेज की हल्की गिरावट के बाद दूसरे शनिवार को एक बार फिर कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला.

बीते 9 दिनों की कमाई की रिपोर्ट

अगर 8 दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के साथ ही शानदार ओपनिंग की थी. पहले दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 36.5 करोड़ पहुंच गया और तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ की तगड़ी कमाई कर डाली. चौथे दिन भी जोश बरकरार रहा और 59 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ.

इसके बाद वीकडेज में कमाई थोड़ी धीमी पड़ी. पांचवें दिन फिल्म ने 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये रहा. आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये और जोड़ लिए.

250 करोड़ी क्लब में शामिल

रिपोर्ट- sacnilk बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अब बात करते हैं दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन की. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन करीब 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ 250 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

स्टारकास्ट ने भी किया कमाल

फिल्म की इस शानदार सफलता के पीछे इसकी मजबूत स्टार कास्ट भी बड़ी वजह मानी जा रही है. 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

यह भी पढे़ं: Border 2 Worldwide Collection: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 350 करोड़ के पास पहुंची फिल्म

यहां देखें बॉर्डर 2 का ट्रेलर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola