Yami Gautam ने शेयर किया चौंकाने वाला एक्सपीरियंस, बताया- एक फैन ने रिकॉर्ड कर लिया था उनका वीडियो, आगे फिर…

हाल ही में आलिया भट्ट की तसवीर लीक हुई थी, जिसके बाद कई सेलेब्स ने इसपर नाराजगी जताई थी. अब इसपर यामी गौतम ने भी नाराजगी जताई. एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए एक घटना के बारे में बताया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) हाल ही में अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म लॉस्ट में नजर आयी. फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से सब को इम्प्रेस कर दिया. हाल ही में एक एक्ट्रेस ने एक घटना के बारे में जिक्र किया, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यामी ने बताया कि कैसे उनकी परमिशन के बिना एक फैन ने उनका वीडियो बना लिया था. चलिए आपको बताते है पूरा मामला.
हाल ही में आलिया भट्ट की तसवीर लीक हुई थी, जिसके बाद कई सेलेब्स ने इसपर नाराजगी जताई थी. अब इसपर यामी गौतम ने भी नाराजगी जताई. एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए एक घटना के बारे में बताया. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, वह जिस जगह पर रहती है, वह एक छोटा शहर है और लोग वहां आकर उनसे मिलना, बात करना चाहते है. एक बार एक यंग लड़का उनकी तसवीर लेने आया.
यामी गौतम ने आगे बताया एक्ट्रेस को लगा वो उनकी तसवीर ले रहा, लेकिन वह वीडियो शूट कर रहा था. उस वीडियो पर उस लड़के को लाखों व्यूज मिले. उस वीडियो पर उस शख्स को खूब सारे कमेंट मिले और यकीनन इससे वो बहुत खुश था. लेकिन अगर उसने मेरे साथ ऐसा किया तो वो किसी और के साथ भी ऐसा कर सकता है. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि आने वाली जेनरेशन के लिए हमें एक लाइन खींचनी होगी क्योंकि वो उसे सामान्य बना रहे है.
Also Read: शादी के तीन महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुई सबा इब्राहिम? दीपिका कक्कड़ की ननद ने लेटेस्ट वीडियो में बताई पूरी बात
यामी ने आयुष्मान खुराना के साथ विक्की डोनर के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो सनी कौशल के साथ चोर निकल के भाग में नजर आएंगी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसके अलावा ओह माय गॉड 2 में नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










