शादी के तीन महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुई सबा इब्राहिम? दीपिका कक्कड़ की ननद ने लेटेस्ट वीडियो में बताई पूरी बात

सबा इब्राहिम ने सनी से काफी धूमधाम से शादी की थी. उनकी शादी में उनके भैया-भाभी दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम ने कई कसर नहीं छोड़ी थी. शादी की तसवीरें सबने फैंस के साथ शेयर किया था. सबा ने यूट्यूब ब्लॉग में अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है
Saba Ibrahim Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 12 विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की ननद सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. सबा अपने ब्लॉग को लेकर चर्चा में रहती है. पिछले साल 9 नवंबर को सबा ने सनी से शादी की है. उनकी शादी को तीन महीने हो चुके है. लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है.
सबा इब्राहिम ने सनी से काफी धूमधाम से शादी की थी. उनकी शादी में उनके भैया-भाभी दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम ने कई कसर नहीं छोड़ी थी. शादी की तसवीरें सबने फैंस के साथ शेयर किया था. सबा ने यूट्यूब ब्लॉग में अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. वीडियो में सबा कहती दिख रही है कि उनकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है. वो बताती है कि उनके पीरियड्स के डेट मिस हो गए है.
सबा इब्राहिम ने बताया कि ये बात उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ शेयर की. जिसके बाद घरवालों को लगने लगा कि खुशखबरी है. सब उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर बधाई दे रहे है. उनकी अम्मा ने उन्हें टेस्ट करने की सलाह दी. जिसके बाद सबा ने कहा ऐसा कुछ भी नहीं है. अन्दर से बस हारमोन्स बिगड़ गए है. उन्होंने बताया कि उन्हें गिल्ट लग रहा था कि उनसे सास-ससुर उमराह के लिए नहीं जा पा रहे है.
Also Read: जब रेखा के लिए अमिताभ बच्चन ने कर दी थी एक शख्स की पिटाई, वजह जान हो जाएंगे हैरान!
सबा इब्राहिम डॉक्टर को दिखाने के लिए मुंबई में गई है. उन्होंने बताया कि अगले ब्लॉग में बो बताएगी कि उनके रिपोर्ट में क्या आया है. बता दें कि सबा का जन्म 23 दिसंबर 1993 को भोपाल में हुआ था. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में से एक हैं और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही सबा एक बहुत सक्रिय YouTuber भी हैं और उनके ‘Saba Ka Jahaan’ नाम के चैनल पर 2.64 मिलियन सब्सक्राइबर है. बता दें कि दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट है. इस खुशखबरी को कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










