War 2 Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ से टक्कर के बीच वॉर 2 ने तोड़ा सलमान खान की सुपरहिट फिल्म का रिकॉर्ड, रिपोर्ट्स ने चौंकाया

Updated:
विज्ञापन
War 2 breaks Ek Tha tiger Record

वॉर 2 ने तोड़ा सलमान खान की ‘एक था टाइगर ‘का रिकॉर्ड. Image Source: Instagram

War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने 10 दिनों में ‘फाइटर’ और सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड 321 करोड़ कमा लिए हैं. रिपोर्ट जानें.

विज्ञापन

War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद भले ही मिक्सड रिव्यूज मिली हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा रजनीकांत की ‘कुली’ से कड़े क्लैश के बावजूद कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है. अब इसके निशाने पर सलमान खान की सुपरहिट फिल्म भी आ चुकी है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

‘एक था टाइगर’ का रिकॉर्ड टूटा

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 10 दिनों में ही ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ (212.79 करोड़ लाइफटाइम) को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 321 करोड़ की कमाई करते हुए सलमान खान की सुपरहिट मूवी और YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म ‘एक था टाइगर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया.

वॉर 2 की कमाई का आंकड़ा

DayCollection (₹ करोड़)
War 2 Box Office Day 152.00
War 2 Box Office Day 257.35
War 2 Box Office Day 333.25
War 2 Box Office Day 431.30
War 2 Box Office Day 58.40
War 2 Box Office Day 69.00
War 2 Box Office Day 75.59
War 2 Box Office Day 84.71
War 2 Box Office Day 94.00
War 2 Box Office Day 106.20
War 2 Box Office Day 116.60
War 2 Box Office Total (India Net)221.1

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Box Office Day 11: ऋतिक रोशन या रजनीकांत? 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भरी और किसे मिली शिकस्त

यह भी पढ़े: Naagin 7 Teaser: नए सीजन के साथ वापस लौटी ‘नागिन’, ‘नागिन 7’ के पहले टीजर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola