War 2 Box Office Collection Day 7: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' फ्लॉप या हिट? सातवें दिन सुस्त हुई कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Aug 2025 2:03 PM

विज्ञापन

वॉर 2 के सातवें दिन की कमाई

War 2 Box Office Collection Day 7: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने 7 दिनों में 190 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और इस तरह यह पहले हफ्ते में ही बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म. ऐसे में जानें इसका अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या रहा.

विज्ञापन

War 2 Box Office Collection Day 7: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘वॉर 2’ रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. एक्शन-ड्रामा फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. यही वजह है कि यह अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है. लेकिन बीते दिन से इसकी कमाई सिंगल डिजिट हो गई है. ऐसे में आइए बताते हैं अबतक का टोटल कलेक्शन.

वॉर 2 सातवें दिन कैसा रहा कारोबार?

ट्रेड पोर्टल Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने वीकेंड पर धमाकेदार कमाई की थी. हालांकि, वीकडेज में इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार यानी रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 0.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही वॉर 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 194.26 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (183.38 करोड़), अजय देवगन की रेड 2 (173.44 करोड़), केसरी 2, सिकंदर, स्काई फोर्स और आमिर खान की सितारे जमीन पर जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

वॉर 2 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7: 0.76 करोड़ (Early Reports)

War 2 Total Box Office Collection- 194.26 करोड़

फिल्म के बारे में

War 2 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें शाहरुख खान की ‘पठान’ और सलमान खान की ‘टाइगर’ सीरीज शामिल हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जबरदस्त एक्शन केमिस्ट्री देखने को मिली है, वहीं कियारा आडवाणी ने अहम किरदार निभाया है.

Coolie Box Office Records: दुनियाभर में रजनीकांत की ‘कुली’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 दिनों में साउथ से बॉलीवुड तक रच दिया इतिहास

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola