‘विवाह’ की छुटकी का काफी बदल गया लुक, शाहिद कपूर की ऑनस्क्रीन साली बोल्ड लुक से बढ़ा रही इंटरनेट का पारा

Updated:
विज्ञापन
‘विवाह’ की छुटकी का काफी बदल गया लुक, शाहिद कपूर की ऑनस्क्रीन साली बोल्ड लुक से बढ़ा रही इंटरनेट का पारा

फिल्म ‘विवाह’ में भोली-भाली और मासूम दिखने वाली अमृता प्रकाश असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है. ये मूवी साल 2006 में आई थी और वो उस समय 19 साल की थी. आज अमृता 35 साल की हो गई है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म ‘विवाह‘ ब्लॉकबस्टर रही थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. शाहिद और अमृता की जोड़ी दर्शकों ने काफी पसन्द की थी. फिल्म में एक और किरदार था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. अमृता की छोड़ी बहन का रोल एक्ट्रेस अमृता प्रकाश ने निभाया था. वो मूवी में छुटकी के रोल में दिखी थी. अमृता का लुक इतने सालों में काफी बदल गया है.

फिल्म ‘विवाह’ की छुटकी

फिल्म ‘विवाह’ में भोली-भाली और मासूम दिखने वाली अमृता प्रकाश असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है. ये मूवी साल 2006 में आई थी और वो उस समय 19 साल की थी. आज अमृता 35 साल की हो गई है. फिल्म में छुटकी के किरदार ने उन्हें खासी लोकप्रियता दी. शाहिद कपूर की साली बनकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया था. एक्ट्रेस काफी स्टनिंग फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है.

अमृता प्रकाश का ग्लैमरस लुक

अमृता प्रकाश के इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद हसीन तसवीरें मौजूद है. इंस्टा पर उन्हें 89.6 हजार लोग फॉलो करते है. फोटोज देखकर लगता है कि उन्हें घूमने का काफी शौक है. एथनिक से लेकर वेस्टर्न हर लुक में वो बला की खूबसूरत लगती है. एक्ट्रेस ने चार साल की उम्र में टीवी में डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है. फिल्मों की बात करें तो अमृता सोहल खान की फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ में नजर आई थी. इसमें वो समीरा रेड्डी की बहन बनी थी.

अमृता प्रकाश ने इन फिल्मों में किया है काम

अमृता प्रकाश ‘एक विवाह ऐसा भी’ और ‘तुम बिन मिली’, ‘वी आर फैमिली’, ‘न जाने कब से’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है. उन्होंने मलयालम मूवीज में भी काम किया है. पिछली बार वो सीरियल ‘पटियाला बेब्स’ में दिखी थी. हालांकि अब फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola