VIRAL VIDEO: साउथ सुपरस्टार नंदामुरी ने उर्वशी रौतेला के साथ की ऐसी हरकत, नेटिजन्स बोले- दिखाई देना…

Updated:
विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna Urvashi Rautela viral video

Nandamuri Balakrishna Urvashi Rautela viral video

VIRAL VIDEO: उर्वशी रौतेला और साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर जबरदस्ती उर्वशी संग डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

VIRAL VIDEO: उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्म डाकू महाराज को लेकर सुर्खियों में है. इस मूवी में बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण भी लीड रोल में हैं. अब दोनों स्टार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उवर्शी और नंदामुरी दबीडी डिबीडी गाने पर डांस कर रहे हैं. इसी दौरान नंदमुरी बार बार उर्वशी को डांस करने के लिए अपनी ओर खींच रहे थे. जबकि एक्ट्रेस अनकंफर्टेबल होती हुई नजर आ रही हैं. हद में तब हो गई जब एक्टर ने अजीबो गरीब इशारे भी किए, जो सोशल मीडिया पर नेटिजन्स को पसंद नहीं आया. एक यूजर ने लिखा, ”ये क्या हो रहा है… जबरदस्ती आप किसी को डांस नहीं करवा सकते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”उर्वशी रौतेला आपसे छोटी हैं, आप क्यों परेशान कर रहे हैं? ऐसी हरकत मत करो जनाब, आपकी बेटी जैसी है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”यह पागल हैं क्या… उर्वशी डांस नहीं करना चाहती हैं.” डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है. फिल्म ने 56 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. उर्वशी ने भी मूवी की सक्सेस को लेकर खुशी जाहिर की थी. उन्होंने कहा, हमारी फिल्म #डाकू महराज और #DABIDIDIBIDI सुपर सक्सेस बैश के लिए आप सभी लोगों की आभारी हूं. #DabidiDibidi 20 मिलियन बार देखा गया.

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela: 38 साल बड़े एक्टर संग रोमांस कर उर्वशी रौतेला ने तोड़ा इंडस्ट्री का ये रिकॉर्ड, कहा ‘उनके बेटों से भी छोटी…’

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola