Varun Dhawan: बेटी लारा के लिए क्यों प्रोटेक्टिव हुए न्यू डैड वरुण धवन, बोले ‘कोई भी उसे नुकसान पहुंचाएगा तो मैं उसे मार डालूंगा’

Varun Dhawan Daughter
Varun Dhawan: वरुण धवन ने हाल ही में अपनी बेबी गर्ल के नाम से पर्दा उठाया है. इसके बाद अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि, वह अपनी बेटी लारा के लिए कितने प्रोटेक्टिव हैं.
Varun Dhawan: वरुण धवन और नताशा दलाल ने इस साल जून में अपनी बेटी का स्वागत किया था. एक्टर ने कुछ वक्त पहले कौन बनेगा करोड़पति के शो पर अपनी सीरीज ‘सीटाडेल: हनी बनी’ के प्रमोशन के दौरान अपनी बेबी गर्ल के नाम से पर्दा भी उठाया. उन्होंने अपनी बेटी का खूबसूरत नाम ‘लारा’ रखा है. इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान न्यू डैड वरुण धवन ने फादरहुड पर बात की. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी के लिए कितने प्रोटेक्टिव है.
वरुण बेटी लारा के लिए हुए प्रोटेक्टिव
वरुण धवन ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अगर उनकी बेटी को कोई नुकसान पहुंचता है तो वह उसे जान से मार डालेंगे. एक्टर ने कहा, मुझे लगता है कि जब कोई भी पैरेंट बनता है तो मां के लिए अलग एक्सपीरियंस होता है. मुझे लगता है वह शेरनी बन जाती है. लेकिन आदमी को लेकर मैं कहूंगा कि जब हम पैरेंट बनते हैं आप काफी प्रोटेक्टिव हो जाते हैं खासकर बेटी के लिए. लड़के के लिए भी ऐसा होता है, लेकिन लड़की को लेकर ऐसा होता है कि अगर कोई मेरी बेटी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो मैं उसे मार दूंगा. मैं इसको लेकर काफी सीरियस हूं. सच में मैं मार दूंगा.’
वरुण धवन ने अपने पिता के बारे में क्या कहा?
वरुण धवन ने आगे कहा, ‘मुझे अब समझ आ रहा है कि मेरे पिता ज्यादा बेहतर थे. उनकी इनसिक्योरिटीज, उनका हाइपर बिहेवियर, उनकी जो एंजाइटी थी घर पर टाइम पर आओ की. उनका मेरी मां को कल करना। वह यही चाहते थे कि हम हमेशा साथ रहें. लेकिन मैं कभी नहीं समझता था. मैं बोलता था कि उन्हें दिक्कत क्या है. मैं बच्चा नहीं हूं तो क्यों वह मुझे हमेशा अपने पास रखना चाहते हैं. हालांकि, अब क्योंकि मेरा भी बेबी हो गया है तो मैं समझ गया हूं.’
वरुण धवन वर्क फ्रंट
वरुण धवन की हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु साथ एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज ‘सीटाडेल: हनी बनी’ रिलीज हुई. इस सीरीज में वरुण और सामंथा हनी, बनी का किरदार निभा रहे हैं. इसके बाद 25 दिसंबर, 2024 को एक्टर की नई फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज होगी. मालूम हो कि यह फिल्म विजय तलपति की साउथ इंडियन फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी.
Also Read: Varun Dhawan Daughter Name: 5 महीने बाद वरुण धवन ने बताया अपनी बेटी का नाम, जानें क्या होता है मतलब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










