Varun Dhawan Daughter Name: 5 महीने बाद वरुण धवन ने बताया अपनी बेटी का नाम, जानें क्या होता है मतलब

वरुण धवन और नताशा दलाल 3 जून को माता-पिता बने थे. कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था. अब 5 महीने बाद एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है.

वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज शो सिटाडेल: हनी बनी को लेकर लाइम लाइट में बने हुए है. वरुण के साथ इस सीरीज में सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी. आप इसे अमेजन प्राइम पर 7 नवंबर से घर बैठे देख सकते हैं. वहीं, एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो 3 जून को उनकी वाइफ नताशा दलाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था. बेटी के आने से वरुण काफी खुश है. हालांकि उन्होंने उसका चेहरा फैंस को अभी तक नहीं दिखाया है. लेकिन उनके चाहने वालों के लिए गुडन्यूज है. वरुण ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है.

वरुण धवन ने रिवील किया अपनी बेटी का नाम

इसी साल जून में वरुण धवन और नताशा दलाल के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया. एक्टर ने कौन बनेगा करोड़पति 16 के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी बेटी का नाम बताया. एक्टर ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्होंने अपनी प्रिंसेस का नाम लारा रखा है. बिग बी ने वरुण से कहा कि इस साल उनके लिए दिवाली काफी खास होगी क्योंकि उनके घर लक्ष्मी आई है. इसपर एक्टर ने कहा, हां. मैं अभी भी उनके साथ कनेक्ट करने की कोशिश कर रहा हूं. जैसा कि आपने कहा कि बेबी के आने से घर में सबकुछ बदल जाता है.

जानें लारा का क्या होता है मतलब

वहीं, लारा नाम का अर्थ हैप्पीनेस और गार्डियन स्पिरिट्स है. बता दें कि इसी साल फरवरी में वरुण धवन ने फैंस को बताया कि उनके घर एक जल्द ही नया मेहमान आने वाला है. अपनी वाइफ संग एक्टर ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट किया था, जिसमें वह बेबी बंप को किस करते दिखे थे. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर शो सिटाडेल: हनी बनी के अलावा बेबी जॉन में नजर आ रहे हैं. एटली के इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और कहा जा रहा है कि ये 25 दिंसबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Also Read- Citadel Honey Bunny Review: सिटाडेल: हनी बनी का पहला रिव्यू आया सामने, प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मेरे किरदार और…

Also Read- Priyanka Chopra की वजह से इस एक्टर का घर टूटने से बचा, गुस्से में पत्नी ने छोड़ दिया था घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >