ऋषभ पंत के सवाल पर उर्वशी रौतेला ने साधी चुप्पी, MS Dhoni को लेकर कही बड़ी बात, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 May 2023 2:23 PM

विज्ञापन

urvashi rautela and Rishabh Pant

उर्वशी रौतेला हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थी. इसमें उर्वशी ने अपनी खूबसूरत अदाओं से सबको अपना दीवाना बना दिया. अब एक्ट्रेस आईफा में नजर आई. इस बीच उनसे ऋषभ पंत को लेकर सवाल पूछा गया.

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) 2023 में कई सेलेब्स ने भाग लिया. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी चार-चांद लगाया. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनसे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से जुड़ा सवाल पूछा गया. इसपर उर्वशी ने कुछ नहीं कहा. हालांकि आईपीएल की बात सुनते ही उन्होंने कहा कि एमएस धोनी की वजह से चाहती हैं कि चेन्नई आईपीएल जीते.

ऋषभ पंत के सवाल पर उर्वशी रौतेला ने साधी चुप्पी

उर्वशी रौतेला हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थी. इसमें उर्वशी ने अपनी खूबसूरत अदाओं से सबको अपना दीवाना बना दिया. अब एक्ट्रेस आईफा में नजर आई. इस दौरान एक्ट्रेस का instantbollywood ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उनसे पूछा गया कि ऋषभ पंत रिकवरी कर रहे हैं. मैदान पर वापसी को लेकर आप क्या उन्हें विशेज देना चाहती है.

https://www.instagram.com/reel/Csvg7ucuYv3/
उर्वशी रौतेला ने आईपीएल को लेकर कही ये बात

उर्वशी रौतेला ने इस सवाल को सुनकर पहले कुछ नहीं कहा. फिर एक्ट्रेस ने कहा कि ये आईफा है, हम फिल्म, एक्टर्स को सेलिब्रेट कर रहे हैं तो यहां पर फिल्मों की बात होनी चाहिए, ना कि क्रिकेट की. जिसके बाद उनसे आईपीएल को लेकर बात की गई. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि वो एमएस धोनी की वजह से चाहती हैं कि चेन्नई आईपीएल जीते. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Also Read: IIFA Awards 2023: ‘दृश्यम 2’ को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, ऋतिक रोशन को मिला ये पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
उर्वशी और ऋषभ पंत का था अफेयर!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उर्वशी और ऋषभ पंत ने एक दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था. हालांकि दोनों ने जल्द ही ब्रेकअप कर लिया, लेकिन ब्रेकअप की वजह सामने कभी नहीं आई. इन दिनों क्रिकेटर ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में है. वहीं, उर्वशी की आनेवाली फिल्म की बात करें तो उन्हें चिरंजीवी की फिल्म वाल्टेयर वीरैया के लिए चुना गया है, जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म होगी. कयासों के मुताबिक वह एक नेवी ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola