They Call Him OG Box Office Records: पवन कल्याण-इमरान हाशमी की फिल्म ने बनाए नए रिकॉर्ड, एक झटके में साउथ की 5 ब्लॉकबस्टर्स को दी मात
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Sep 2025 6:10 PM
दे कॉल मी ओजी बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
They Call Him OG Box Office Records: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की 'दे कॉल हिम ओजी' ने रिलीज के 4 दिन के भीतर 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और पूरी रिपोर्ट.
They Call Him OG Box Office Records: तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार तक इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.
खास बात यह है कि फिल्म ने अभी तक केवल पहले वीकेंड में ही इतनी कमाई कर डाली है कि यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ (186.97 करोड़) के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है. आइए पूरी रिपोर्ट और रिकार्ड्स बताते हैं.
दे कॉल हिम ओजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यू (24 सितंबर) से 21 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसके बाद रिलीज के बाद हर दिन की कमाई ने आंकड़ों में शानदार बढ़ोत्तरी देखने को मिली. फिल्म को चौथे दिन रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा ग्रोथ देखने को मिला.
दरअसल, Sacnilk के शुरुआती डेटा के मुताबिक, पवन कल्याण की फिल्म ने शाम 5: 27 बजे तक 10.58 करोड़ का कारोबार कर लिया. हालांकि, यह कलेक्शन फाइनल नहीं है और बाद में बदलाव संभव है. लेकिन अबतक इसने कुल कमाई 132.28 करोड़ की कर डाली है.
5 ब्लॉकबस्टर्स के रिकॉर्ड तोड़े
दे कॉल हिम ओजी ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इनमें शामिल हैं:
- कन्नड़ फिल्म ‘सु फ्रॉम सो’ (90.68 करोड़)
- तमिल फिल्में ‘ड्रैगन’ (101.34 करोड़) और ‘टूरिस्ट फैमिली’ (60.75 करोड़)
- तेलुगु फिल्म ‘मैड स्क्वायर’ (50.12 करोड़)
- मलयालम फिल्म ‘थुडारम’ (121.2 करोड़)
हालांकि इनमें से ज्यादातर फिल्मों का बजट कम था और इस वजह से उन्हें ब्लॉकबस्टर टैग आसानी से मिला. वहीं, ओजी एक बिग बजट फिल्म है, इसलिए इसे ब्लॉकबस्टर बनने के लिए आने वाले दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










