The Kerala Story OTT Release: ओटीटी पर कब आएगी ‘द केरल स्टोरी’? सुदीप्तो सेन बोले- हमारी बॉक्स ऑफिस सफलता…

Updated:
विज्ञापन
The Kerala Story OTT Release: ओटीटी पर कब आएगी ‘द केरल स्टोरी’? सुदीप्तो सेन बोले- हमारी बॉक्स ऑफिस सफलता…

भले ही सिनेमाघरों में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन मूवी को ओटीटी खरीददार नहीं मिल रहा. फिल्म में अदा शर्मा, सोनिया बलानी और योगिता बिहानी हैं. इसकी कहानी एक हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे इस्लाम अपनाने के लिए उकसाया जाता है.

विज्ञापन

The Kerala Story OTT Release: सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में अदा शर्मा, सोनिया बलानी और योगिता बिहानी हैं. द केरल स्टोरी इस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में से एक है. बॉक्स ऑफिस पर इसने 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. हालांकि अब फैंस इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे है. इसे लेकर ही लेटेस्ट अपडेट आया है.

‘द केरल स्टोरी’ को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीददार

भले ही सिनेमाघरों में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन मूवी को ओटीटी खरीददार नहीं मिल रहा. जी हां, आपने सही पढ़ा. इसे जानकर आप हैरान हो गए होंगे. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सुदिप्तो सेन ने कहा, हमें अभी भी द केरला स्टोरी के लिए किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म से उपयुक्त ऑफर नहीं मिला है.

सुदिप्तो सेन ने कही बड़ी बात

जब सुदिप्तो सेन से पूछा गया कि ऐसी खबरें है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. इसपर उन्होंने कहा कि, ”नहीं, वह फेक न्यूज है. हम अभी भी किसी मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म से अच्छी व्यावहारिक डील का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अभी तक हमें विचार करने लायक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. हमारी बॉक्स ऑफिस सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री के कई वर्गों को परेशान किया है. हमें लग रहा है कि मनोरंजन उद्योग का एक वर्ग हमारी सफलता की सजा देने के लिए एकजुट हो गया है.”

क्या है द केरल स्टोरी की कहानी?

द केरल स्टोरी की कहानी अदा शर्मा द्वारा अभिनीत एक हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे इस्लाम अपनाने के लिए उकसाया जाता है और बाद में उसे सीरिया भेज दिया जाता है. इस विदेशी भूमि में, उसे आईएसआईएस आतंकवादी संगठन का सदस्य बनने के लिए मजबूर किया जाता है और क्रूर यातनाओं दी जाती है. विपुल अमृतलाल शाह फिल्म के निर्माता हैं.

Also Read: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह ने वसूली मोटी फीस, आलिया भट्ट के हाथ लगे इतने करोड़

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola