The Kerala Story 2 Goes Beyond: 'जो ताकत मोहब्बत में है, वो बारूद में कहां', प्यार धोखे और बगावत से भरी 'द केरला स्टोरी 2' की खौफनाक कहानी

द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड टीजर
The Kerala Story 2 Goes Beyond: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस बार कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और झकझोर देने वाली नजर आ रही है। फिल्म तीन लड़कियों की लड़ाई, धोखे और सच के खिलाफ उठती आवाज़ को दिखाती है। 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी।
The Kerala Story 2 Goes Beyond: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का टीजर रिलीज हो चुका है. इसकी कहानी पहले पार्ट से ज्यादा गंभीर और भावनाओं को झकझोर देने वाला नजर आ रहा है. ‘द केरला स्टोरी’ के पहले पार्ट ने देशभर में बहस छेड़ दी थी, उसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अब इसका सीक्वल उस कहानी को और आगे ले जाता दिख रहा है. टीजर की शुरुआत से ही डर, बेचैनी और सच्चाई का अहसास होता है. हर फ्रेम में तनाव साफ नजर आता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है.
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर कमाख्या नारायण सिंह ने किया है. कहानी तीन हिंदू लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाए हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये लड़कियां तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार करती हैं और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी एक खतरनाक मोड़ ले लेती है. प्यार और भरोसे से शुरू हुई यह कहानी जल्द ही धोखे, मानसिक दबाव और धर्म बदलने जैसे गंभीर मुद्दों की ओर बढ़ती है. टीजर में साफ झलकता है कि कैसे उनका इस्तेमाल जाल बिछाने के लिए किया जाता है और बाद में भरोसा टूटता है, पहचान छीनी जाती है और हथियार बना दिया जाता है.
अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे
‘द केरला स्टोरी 2’ में इस बार लड़कियां सिर्फ हालात का शिकार बनकर नहीं रह जाएंगी, बल्कि सवाल करेंगी, आवाज उठाएंगी और अपने साथ हुए धोखे का जवाब देंगी. टीजर के आखिर में एक डायलॉग गूंजता है, जो फिल्म की आत्मा है – ‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’ विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को आशीष ए. शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है. ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




