The Bhootnii OTT Release Date: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ये फिल्म इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें टाइम

Updated:
विज्ञापन
The Bhootnii OTT Release Date

The Bhootnii OTT Release Date

The Bhootnii OTT Release Date: संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह स्टारर द भूतनी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिल्म को दर्शकों ने भी नकार दिया था. हालांकि कहानी की कुछ नेटिजन्स ने तारीफ की थी. अगर अभी तक आपने इस हॉरर ड्रामा को एंजॉय नहीं किया है, तो अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

The Bhootnii OTT Release Date: संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह स्टारर द भूतनी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की और ये फ्लॉप हो गई. कहानी शांतनु नामक एक कॉलेज छात्र की है, जो सेंट विंसेंट कॉलेज के भूतिया “वर्जिन ट्री” के नीचे प्रार्थना करने के बाद अनजाने में मोहब्बत नामक एक आत्मा के चंगुल में फंस जाता है. अगर आपने अभी तक हॉरर ड्रामा नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर आने के लिए तैयार है.

किसी ओटीटी पर दस्तक देगी द भूतनी

प्यार, दहशत और जुनूनी भूतनी, जब भूत बाबा से टकराती है, तो पागलपन अनलिमिटेड हो जाता है. संजय दत्त की ये फिल्म जी5 और जी सिनेमा पर 18 जुलाई को रात 8 बजे से स्ट्रीम और प्रीमियर होगा. ओटीटी दिग्गज ने मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए ये खुशखबरी शेयर की है.

क्या है भूतनी की कहानी

दिल्ली के काल्पनिक सेंट विंसेंट कॉलेज में स्थापित, यह कहानी एक रहस्यमय “वर्जिन ट्री” के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे रोमांटिक लोगों की ओर से काफी माना जाता है. हालांकि, हर साल होलिका दहन की पूर्व संध्या पर एक छात्र की रहस्यमयी मौत के साथ एक भयावह घटना सामने आती है. स्थानीय लोककथाओं के अनुसार, इस पेड़ पर एक महिला आत्मा का वास है, जो हर साल बदला लेने के लिए लौटती है.

इतना कमा पाई द भूतनी

संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह जैसे बड़े नामों की मौजूदगी के बावजूद, भूतनी को बॉक्स ऑफिस पर ठंडी प्रतिक्रिया मिली. फिल्म केवल 12.52 करोड़ (नेट इंडिया) की कमाई कर पाई. इसे 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था. हॉरर ड्रामा अजय देवगन की रेड के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी.

यह भी पढ़ें- Maalik First Review: राजकुमार राव की फिल्म फ्लॉप या हिट, फर्स्ट रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola