The Bhootnii Box Office Collection Day 7: संजय दत्त की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, सातवें दिन किया इतना कलेक्शन

The Bhootnii Box Office Collection Day 7
The Bhootnii Box Office Collection Day 7: संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर द भूतनी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. फिल्म ने बेहद निराशाजनक परफॉर्म किया. सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित फिल्म में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आइये जानते हैं सात दिनों में इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.
The Bhootnii Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की द भूतनी को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह था. हालांकि 1 मई को जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो कमाई बेहद निराशाजनक थी. रेड 2 और केसरी चैप्टर 2 के मुकाबले इसने काफी कम कमाया. हॉरर कॉमेडी में मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी मुख्य भूमिका में हैं. आइये जानते हैं सात दिनों में इसने कितनी कमाई की.
सात दिनों में द भूतनी ने कमाए महज इतने करोड़
सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित द भूतनी पिछले सात दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है. अपने पहले दिन से ही यह अच्छी कमाई करने में विफल रही है. sacnilk के अनुसार सातवें दिन मौनी रॉय और संजय दत्त अभिनीत इस फिल्म की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इसने 9 लाख कमाए हैं. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 4.39 करोड़ हो गया.
भूतनी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
The Bhootnii Box Office Collection Day 1: 0.65 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 2: 0.62 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 3: 0.86 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 1.2 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 5: 0.57 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 6: 0.4 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 7: 0.09 करोड़
The Bhootnii Total Collection: 4.39 करोड़
द भूतनी के बारे में
सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भूतनी को सिनेप्रेमियों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इसमें मजबूत स्टार कास्ट और अच्छी कहानी की कमी है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए आकर्षित कर सके. रेड 2 की रिलीज ने भी इसका खेल बिगाड़ा है. भूतनी में मौनी रॉय और संजय दत्त तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. मौनी को आखिरी बार ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा (2022) में देखा गया था, जबकि संजय ने शमशेरा में अभिनय किया था. भूतनी में, संजय दत्त एक भूत भगाने वाले बाबा की भूमिका निभा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Jaat की तूफानी कमाई, सनी देओल ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन इन ब्लॉकबस्टर से रह गई पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










