The Bhootnii Box Office Collection Day 21: 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई संजय दत्त की 'द भूतनी', 21 दिनों में बुरा हाल

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :22 May 2025 8:39 AM
विज्ञापन
The Bhootnii Box Office Collection Day 29

The Bhootnii Box Office Collection Day 29

The Bhootnii Box Office Collection Day 21: संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. ऐसे में जानिए 21वें दिन की कमाई और अब तक का कुल नेट कलेक्शन कितना है.

विज्ञापन

The Bhootnii Box Office Collection Day 21: संजय दत्त की इस साल की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ को 1 मई को अजय देवगन की रेड 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त के साथ मोनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. हालांकि, फिल्म के प्रति दर्शकों की उम्मीदों के बावजूद इसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रहा.

जहां रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है, वहीं, द भूतनी की शुरुआत से ही रफ्तार धीमी रही है. क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यूज के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही है. ऐसे में आइए इसके बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

21वें दिन की कमाई रही बेहद कम

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, द भूतनी ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे हफ्ते के अंतिम दिनों में केवल 0.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 9.33 करोड़ रुपये ही हो पाया है, जो कि इसके स्टार कास्ट और प्रचार के मुकाबले काफी निराशाजनक है.

अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

The Bhootnii Box Office Collection Day 1- 0.65 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 2- 0.62 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 3- 0.86 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 4- 1.2 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 5- 0.57 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 6- 0.4 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 7- 0.23 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 8- 0.27 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 9- 0.49 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 10- 0.66 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 11- 0.66 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 12- 0.5 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 13- 0.44 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 14- 0.34 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 15- 0.25करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 16- 0.27 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 17- 0.21 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 18- 0.27 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 19- 0.15 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 20- 0.17 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 21- 0.12 करोड़

The Bhootnii Total Box Office Collection- 9.33 करोड़

फ्लॉप की लिस्ट में शामिल

संजय दत्त की इस फिल्म को उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जा सकता है. दर्शकों से मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया और कमजोर माउथ पब्लिसिटी की वजह से द भूतनी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई.

अब देखना ये होगा कि मेकर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसके प्रदर्शन से क्या उम्मीद करते हैं, क्योंकि थियेटर में तो फिल्म अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 42: 42वें दिन सनी देओल की ‘जाट’ हिट या फ्लॉप, कमाई में हुआ खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola