The Bhootnii Box Office Collection Day 1: संजय दत्त की भूतनी फ्लॉप हुई या हिट, पहले दिन कमाए महज इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
The Bhootnii Box Office Collection Day 7

The Bhootnii Box Office Collection Day 7

The Bhootnii Box Office Collection Day 1: संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी स्टारर द भूतनी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इस बार अजय देवगन की रेड 2 ने लीड ले ली है. आइये जानते हैं पहले दिन इसने कितना कमाया.

विज्ञापन

The Bhootnii Box Office Collection Day 1: अगर आप हॉरर कॉमेडी के दीवाने हैं, तो संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर द भूतनी आपके लिए परफेक्ट वॉच है. सिद्धांत सचदेव की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म में पलक तिवारी और सनी सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं. मूवी रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितने करोड़ की कमाई की.

द भूतनी ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार द भूतनी ने ओपनिंग डे पर निराशाजनक कमाई की. सुबह, दोपहर और शाम के शोज के बाद यह अभी तक 0.4 करोड़ ही कमा पाई है. संजय दत्त की फिल्म को अजय देवगन की रेड 2, सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. रेड 2 ने पहले दिन 11.21 करोड़ कमाए.

भूतनी की क्या है कहानी

फिल्म की कहानी वार्षिक वर्जिन ट्री पूजा के इर्द-गिर्द घूमती है. इसको लेकर एक अफवाह है कि जो कोई भी हर साल वैलेंटाइन डे पर पेड़ की पूजा करता है, उसे ‘मोहब्बत’ मिलती है. शांतनु (सनी), एक दिल टूटा हुआ आदमी जिसकी प्रेमिका उसे छोड़ देती है, दुखी होता है और प्यार की कामना करता है. मोहब्बत उसके लाइफ में आती है. हालांकि वह एक भूतनी होती है.

भूतनी में किसने निभाया कौन सा रोल

द भूतनी, पलक तिवारी की दूसरी रिलीज है, इससे पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था. वहीं, फिल्म में मोहब्बत का किरदार निभाने वाली मौनी एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं, जबकि संजय दत्त एक बाबा की भूमिका में हैं, जो भूतनी मौनी को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, पहले दिन छापे इतने नोट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola